भारत तकनीक की दुनिया में एक और मिसाल पेश करने के करीब है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत का नया सुपर कंप्यूटर जून तक तैयार हो जाएगा। इस कंप्यूटर की क्षमता 10 पेटा फ्लॉप होगी।

देश में तैयार होगा सुपर कंप्यूटर-

  • भारत में यह सुपर कंप्यूटर तैयार किया जाएगा।
  • सरकार इस सुपर कंप्यूटर पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
  • यह कंप्यूटर दुनिया के सबसे तेज लैपटॉप के लगभग 10 लाख गुना तेज गणना कर पाएगा।
  • इस कंप्यूटर को दुनिया के 10 सबसे तेज सुपर कंप्यूटर्स में स्थान दिया जा सकता है।
  • बता दें कि दुनिया में सबसे तेज सुपर कंप्यूटर इस समय चीन के पास है।

बेहद मददगार होंगे ये कंप्यूटर्स-

  • इस सुपर कंप्यूटर से वैज्ञानिक मॉनसून की सटीक चाल की जानकारी पा सकते है।
  • यह कंप्यूटर्स अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के भी बड़े काम आते है।
  • यह प्रोटीन रिसर्च, डीएनए रिसर्च और परमाणु शोध में भी यह कंप्यूटर्स बड़े कारगर साबित होते हैं।
  • बता दें कि एक सुपर कंप्यूटर की गुणवत्ता केवल उसकी गणना की गति से नहीं होती है।
  • एक बढि़या सुपर कंप्यूटर में बिजली की खपत भी अहम घटक है।
  • इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि उसके प्रोसेसर किस प्रकार से जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें: किडनी बेचने की ज़रूरत नहीं, वापस लौट आया है मोबाइल का शहंशाह NOKIA 3310!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें