अबतक आपने कई तरह के कपड़ें देखे और पहने होंगे। पर क्या आपने आयुर्वेदिक कपड़ा पहना है…? आयुर्वेदिक कपड़ा…सुनकर अटपटा जरूर लग रहा हा ना…पर ये सच है, कपड़ों के जानकारों ने अब आयुर्वेदिक कपड़े तैयार किये हैं। कपड़ों की ख़ास बात ये है कि इन्हें हल्दी, नीम और अन्य भारतीय जड़ी-बूटियों में डुबोकर तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… डेंगू और चिकनगुनिया में कारगर आयुर्वेदिक इलाज

दक्षिण भारत में निर्माण हो रहा है आयुर्वेदिक कपड़ा :

  • दक्षिण भारत के बुटीक में आयुर्वेदिक कपड़ा तैयार हो रहा है।
  • यह कपड़ा ब्रिटेन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान के ऑनलाइन स्टोर तक अपनी जगह बना रहा है।
  • बता दें की इस तरह के कपडे अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहे हैं।
  • साल 2006 में केरल के डायरेक्टरेट ऑफ हैंडलूम और गवर्नमेंट आयुर्वेद कॉलेज ने मिलकर ‘आयुर्वस्त्र’ लॉन्च किया था।
  • अब कई विदेशी कंपनियां इस कपड़े को केरल के बलरामपुरम के कैराली एक्सपोर्ट से खरीद रहे हैं।
  • यह हैंडलूम फर्म पहले आयुर्वस्त्र प्रॉजेक्ट में कपड़े रंगने का काम करती थी।
  • अब वह इरोड और तिरुपुर में खुद कपड़ा तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… कहीं घूमने जा रहे हैं तो ऐसे करें ज्वैलरी पैकिंग!

तैयार हो रहे हैं महिलाओं के लिए आयुर्वेदिक कपड़े :

  • ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की डिजायनर जूली लैंट्री ने 2014 में आयुर्वेदिक अंडरवेअर की एक रेंज सोलमेट इन्टीमेट्स लॉन्च किया था।
  • उन्होंने बताया कि कपड़ा तिरुपुर में बनाया जाता है और फिर बेंगलुरू में अडवांस टेक्नॉलजी से इसके कपड़े तैयार किए जाते हैं।
  • लैंट्री अभी महिलाओं के लिए ब्रा, पैंटी और टैंक टॉप बनाती हैं जो काफी महंगे दामों में ऑनलाइन बिकते हैं।
  • हालांकि डॉक्टर आयुर्वेदिक कपड़ों के गुणों के बारे में पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।

यह भी पढ़ें… नासा ने लगाया एलियन के अस्तित्व का पता, एनॉनिमस का दावा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें