दुनिया भर में हर देश के अपने नियम होते हैं लेकिन इन नियमों में उस देश के स्थानीय नागरिकों को छूट भी दी जाती है। लेकिन इसके बिलकुल विपरीत भारत में कुछ ऐसे स्थान बन चुके हैं जहाँ पर भारतीयों के जाने के लिए लिए नो एंट्री है। भारत में ही कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां भारतीय लोग नहीं जा सकते हैं और आज हम आपको इन्ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। एक नहीं भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ पर भारतीयो के जाने पर पाबंदी है।

गोवा में फॉरेनर्स ओनली बीच :

भारत में बीच का मजा लेना हो तो गोवा से बेहतर कोई जगह नही है। लोग मस्ती करने के लिए गोवा के टूर पर निकल जाते हैं लेकिन अगर आप भी इस मकसद से गोवा जा रहे हैं तो उस जगह के बारे में भी जान लेना जरूरी है जहां हम भारतीयों के लिए नो एंट्री है। असल में गोवा के कुछ बीच ऐसे हैं जहां सिर्फ फॉरेनर्स को एंट्री मिलती है और इसकी वजह ये है कि जो विदेशी सैलानी इस बीच पर आते हैं वो बिकनी और स्वीम सूट में ही यहां खुले आसमान के नीचे नजर आते हैं जिसे देखकर भारतीय लोग असहज महसूस करते हैं ऐसे में यहां के मैनेजमेंट ने भारतीयों के आने पर ही पाबंदी लगा दी है।

indians have no entry

बैंगलोर का यूनो इन होटल :

भारत के आईटी सिटी बैंगलोर में स्थित यूनो इन होटल में आम भारतीय नागरिक का जाना मना है हालांकि शुरूआती दौर में इस होटल में भारतीयों के आने पर पाबंदी नहीं थी लेकिन साल 2014 में यहां कुछ हादसे हुए जिसके बाद यहां भारतीय के आने पर पाबंदी लग गई। इस होटल का निर्माण 2012 में निपोन इंफ्रास्ट्रक्टर ने कराया था ताकी जापानियों को उनकी पसंद का खाना मिल सके और अब ये जापानी सैलानियों को ही विशेष रूप से सेवाएं देता है।

indians have no entry

हिमाचल का फ्री कसोल कैफे :

हिमाचल प्रदेश में खूबसूरत हील एरिया के रूप में जाना जाता है और पूरे देश से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। खासकर गर्मियों में यहां दूसरों राज्यों से लोग आते हैं। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसी जगह है जो भारतीयो के लिए बैन है। यहां के फ्री कसोल कैफे में विदेशी सैलानियों को तो एंट्री तो मिल जाती है पर भारतीय लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है। इस कैफे में पासपोर्ट दिखाने के बाद सिर्फ विदेशियों को ही एंट्री दी जाती है।

indians have no entry

चेन्नई का ब्रॉडलैंड्स होटल :

फ्री कसोल कैफे की तरह ही दक्षिण भारत के चेन्नई में स्थित ब्रॉडलैंड्स होटल में भी भारतीयों के आने पर मनाही है। वैसे ये होटल पहले एक क्षेत्रीय राजा की रियासत में था, पर अब यहां बने होटल में सिर्फ विदेशियों को ही एंट्री दी जाती है।

indians have no entry

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें