भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भी भारत ने शाानदार जीत हासिल की। भारत के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को हरा दिया।

वनडे सीरीज हुई टीम इंडिया के नाम-

  • विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली एकदिवसीय सीरीज अपने नाम की।
  • इससे पहले टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज जीती थी।
  • यह मैच भारत के अनुभवी बल्लेबाज किंग ऑफ सिक्सर युवराज सिंह के नाम रहा।
  • उन्होंने अपने करियर की सबसे शानदार पारी खेली।
  • युवी ने 127 गेदों पर 150 रनों की पारी खेली।
  • यह उनके करियर का एक पारी का सर्वाधिक स्कोर है।
  • इस दौरान युवी ने 21 चौकों और 3 छक्कें लगाए।
  • इस जबरदस्त पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • युवी का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खूब साथ निभाया।
  • धोनी ने 10 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 134 रनों की पारी खेली।
  • इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने उम्दा गेदबाज़ करते हुए 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
  • इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने भी शतकीय 102 रनों की पारी खेली पर टीम को जीत नहीं दिला पाएं।
  • इस प्रकार टीम इंडिया ने इस सीरीज में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें