Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: भारतीय सेना ने बुरहान बानी के गाँव में पाकिस्तान का झंडा हटाकर फहराया ‘तिरंगा’

flag

[nextpage title=”Indian Army” ]

आज ही के दिन भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारत में रहते हुए भी बाहरी ताकतों के साथ मिलकर देश को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं। जम्मू कश्मीर से वायरल हुए इस वीडियो में जो नजर आ रहा है, उसे देखकर जहां एक तरफ आपको राहत की सांस मिलेगी, साथ ही आप भारतीय सेना पर गर्व महसूस करेंगे।

आज पूरा देश राष्ट्रपेम में डूबा हुआ 70वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच वायरल हुए एक वीडियो में भारतीय सेना का ऐसा ऑपरेशन नजर आ रहा है, जिसकी वजह से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी बल मिला है। दरअसल भारतीय सेना ने जम्मू में बुरहान बानी के गाँव में लगाए गए पाकिस्तानी झंडे को न सिर्फ हटाया, बल्कि उसकी जगह तिरंगा भी फहराया। इस ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भारतीय जवान पाकिस्तानी झंडे को हटाकर तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो…..

[/nextpage]

[nextpage title=”Indian Army 2″ ]

जम्मू से करीब 35 किमी दूर बुरहान बानी के गाँव त्राल में पाकिस्तानी झण्डा फहराया गया था। जिसे हटाकर भारतीय सेना ने तिरंगा फहराया। आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र त्राल में भारतीय सेना के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।

[/nextpage]

Related posts

वीडियो: भारतीय सेना के अद्भुत कौशल का प्रदर्शन देख हर कोई दंग रह जाएगा!

Shashank
8 years ago

PHOTOS: Oops मोमेंट का शिकार हुई जैकलिन

Praveen Singh
7 years ago

Right footwear this festive season

Shivani Arora
7 years ago
Exit mobile version