भारत और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट 9 फरवरी से खेला जाना है। 2015 में दोनों देशों के बीच खेली गई सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी और मुस्तफिजुर रहमान के बीच हुए नोंकझोंक सुर्खियों में ज्यादा रहीं। खेल के मैदान पर धोनी का पहली बार ऐसा रूप देखने को मिला था।

क्या था पूरा मामला-

  • वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को धक्का मारा था।
  • मुस्तफिजुर बार-बार क्रीज पर आ रहे थे जिसके कारण बल्लेबाज को रन के लिए दौड़ने में परेशानी हो रही थी।
  • अंपायर ने भी मुस्तफिजुर को कई बार समझाया पर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
  • इसके कारण शिखर धवन, सुरेश रैना और रोहित शर्मा को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
  • लेकिन जब मुस्तफिजुर ने यह हरकत धोनी के सामने की तो कैप्टन कूल अपना आपा खो बैठे।
  • रन लेते समय धोनी ने मुस्तफिजुर को धक्का मारते हुए रन पूरा किया।
  • इस घटना के बाद दोनों खिलाडि़यों पर जुर्माना लगा।
  • धोनी पर मैच फीस का 75 फीसदी और मुस्तफिजुर पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें: ब्लाइंड क्रिकेट: चौके पर 8 तो छक्के पर मिलते हैं 12 रन

यह भी पढ़ें: चार साल से नहीं देखा अपने माँ-बाप को, ओलंपिक है जीवन का लक्ष्य

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें