Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

विदेश में लाखों में बिकता है भारत में पाया जाने वाला ये अद्भुत कीड़ा

indian rare insect

दुनिया भर में ऐसी कई आयुर्वेदिक दवाएं चलन में हैं जिन्हें जानकर किसी को पहली बार में विश्वास नहीं होगा। किसी को यकीन नहीं होगा कि ऐसी दवाई से भी किसी का इलाज किया जा सकता है। पतंजली ने देश में मौजूद पेड़-पौधों से ऐसी चमत्कारिक दवाएं बनाई है जिनका सेवन करने से कोई भी बीमारी ठीक हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे है जिसकी भारत में कीमत एक पैसे की भी नहीं है लेकिन विदेशों में इसी कीड़े की मांग लाखों में है। ये सुनकर किसी को यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है।

लाखों में है कीड़े की कीमत :

दुनिया भर में आपको ऐसे कई देश है जहाँ पर कीड़ों को अपने खाने का हिस्सा बनाया जाता है। इसके लिए वहां रहने वाले लोग कीड़ों को भूनकर तो कही कच्चा ही लोग इन्हें अपना भोजन बनाते है।

indian rare insect

लेकिन शायद किसी ने ऐसे किसी कीड़े के बारे में सुना हो जिसका उपयोग आयुर्वेद में इतना कारगर बताया गया हैं कि उसे देखते हुए ये कीड़ा आज हज़ारों में नही बल्कि लाखों में बिक रहा है।

ये कीड़ा किसी और देश में नही बल्कि सिर्फ भारत और नेपाल में पाया जाता हैं। इस कीड़े की खासियत ऐसी है कि दुनिया भर के लोग इसके लिए लाखों की कीमत चुकाने को तैयार हैं।

हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाने वाला ये कीड़ा भूरे रंग का करीब 2 इंच लंबा होता है जिसका आधा शरीर पौधा होता है। लेकिन इसे जंगलों में ढूढ़ पाना घास के ढेर में सुई ढूढने के बराबर होता है। इसकी तलाश में लोग जंगलों में कई दिनो तक घूमते रहते हैं।

इस अनोखे कीड़े का नाम यार्सागुम्बा हैं जो भारत में हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है।

Related posts

भारत के लिए स्वर्ण पदक ही जीतना लक्ष्य : पीवी सिंधू

Shashank
9 years ago

शिखर-लोकेश को मिला श्रीलंका पर जीत का फायदा!

Divyang Dixit
8 years ago

लाइव स्कोर: मुश्किलों से उभरकर जीत की और बढ़ती भारतीय टीम

Namita
8 years ago
Exit mobile version