क्या आपको मालूम है कि भारतीय कहां घूमना पसंद करते है…? अगर नहीं जानते तो जान लीजिए, क्योंकि भारतीयों के पसंदीदा जगह को लेकर एक सर्वे हुआ है।

यह भी पढ़ें… विशेष: दुनिया के इन 4 देशो में घूमना है गोवा से भी ‘सस्ता’!

पसंदीदा जगह को लेकर हुआ सर्वे :

  •  देश (भारत) के यात्रा रुझान के बारे में एयरबीएनबी airbnb ने जानकारी दी है।
  • कंपनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय यात्रियों की पसंद को लेकर कुछ रुझान सामने आए हैं।
  • ये रुझान भारतीय यात्रियों के मनपसंद स्थानीय और विदेशी जगहों की जानकारी देते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं अब प्रति यात्रा की औसत से छह से सात दिन की होती हैं।
  • क्योंकि पर्यटक अपनी पसंदीदा जगह को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें… विशेष: बहते झरने के नीचे जलती है ‘लौ’, लोग कह रहे भगवान का चमत्कार!

भारतीय विदेश में यहां जाना पसंद करते हैं :

  • शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय जगहों में दिल्ली वासियों को लंदन पसंद है।
  • मुंबई वासियों को बाली पसंद है।
  • बैंगलोर के लोगों को पेरिस आकर्षित करता है।
  • चेन्नई को लोगों को सिंगापुर भाता है।
  • कोलकाता के लोग प्राग जाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें… कहीं घूमने जा रहे हैं तो ऐसे करें ज्वैलरी पैकिंग!

घरेलू टूर पर यहां जाना पसंद करते हैं :

  • शीर्ष स्थानीय और नजदीकी पर्यटन स्थलों की बात करे तो दिल्ली के लोग शिमला जाना पसंद करते हैं।
  • मुंबई के लोग लोनावाला घूमने जाना पसंद करते हैं।
  • बेंगलुरू के लोगों का ऊटी जाना पसंद करते हैं।
  • चेन्नई के लोगों का पुदुच्चेरी पसंदीदा स्थानीय पर्यटन स्थल है।

यह भी पढ़ें. ब्रेकअप से करना है मूवऑन, तो आएंगे ये टिप्‍स आपके काम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें