22 जून, 2016 को इसरो उपग्रह प्रक्षेपण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रचने की तैयारी कर रहा है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में होने वाली बारिश फेर सकती है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पानी

20 उपग्रह एक साथ करेगा प्रक्षेपित:

  • भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने उपग्रह प्रक्षेपण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचने की अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
  • इसरो 22 जून, 2016 को एक साथ 22 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा।
  • आंध्र प्रदेश स्थित श्री हरिकोटा के सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र से इसका प्रक्षेपण किया जाएगा।
  • इसकी उल्टी गिनती आज सुबह 9.26 बजे से शुरू हो गयी है।
  • 22 जून को ठीक इसी समय एक साथ 22 उपग्रहों को अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित करके अपनी विश्वस्तरीय क्षमता का परिचय देगा।
  • इसके लांच के लिए पीएसएलवी-सी34 का इस्तेमाल किया जायेगा।
  • प्रक्षेपित होने वाले 22 उपग्रहों में 3 भारतीय उपग्रह हैं, जबकि अन्य अमेरिका, कनाडा और इंडोनेशिया के हैं।
  • उपग्रह प्रक्षेपण की भारतीय तकनीक पूरे विश्व में अन्य देश से विश्वसनीय और सस्ती है, यही वजह है कि, हाल के दिनों में अधिकतर देश उपग्रह प्रक्षेपण के लिए भारत का रुख कर रहे हैं।
  • उपग्रह प्रक्षेपण का भारतीय खर्च प्रति किलोमीटर मात्र 7 रुपये आता है।

यह भी पढ़ें: बिहार: टॉपर्स मामले के मास्टरमाइंट लालकेश्वर और पत्नी उषा वाराणसी से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने सालाना प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘दोनों देश के रिश्ते सहज पर हम सतर्क हैं’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें