भारतीय इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मौसम उपग्रह एससीएटीएसएटी-1 के साथ ही 8 सैटेलाइट एक साथ अन्तरिक्ष में लॉन्च किए।

अभी तक का सबसे बड़ा प्रक्षेपण :

  • इन उपग्रहों का प्रक्षेपण आज सुबह रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के प्रक्षेपण केंद्र श्रीहरिकोटा से किया गया।
  • प्रक्षेपण यान श्रीहरिकोटा केंद्र के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।
  • पीएसएलवी – सी35  और 371 किलोग्राम वजन वाले स्कैटसैट-1 के साथ ही 7 अन्य  उपग्रहों  प्रक्षेपण किया गया।
  • इनमे कई उपग्रह अमेरिका और कनाडा देश के भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : देश की राजनीति में मुसलमानों को वोट की मंडी समझा जाता है-पीएम मोदी

  • इसरो के अनुसार पीएसएलवी-सी35 के साथ गए उपग्रहों का कुल वजन 675 किलोग्राम है।
  • इसरो अध्यक्ष किरण कुमार ने बताया कि पीएसएलवीसी-35 द्वारा उपग्रहों को पहली बार दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।
  • यह पीएसएलवी द्वारा पहला ऐसा करिश्मा है जिसके तहत इतने उपग्रहों को दो अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।
  • निश्चित तौर पर इसरो का यह प्रयास भारत को विश्व में एक अलग स्थान दिलाएगा।
  • इसका असर भारत के भविष्य पर निःसंदेह दिखाई देगा।

यह भी पढ़े : जापानी वायरलेस सेट ने उरी हमले में पाक के हाथ होने की पुष्टि की!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें