Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

फिल्म के सेट पर श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को मिली नयी माँ

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इस दुनिया से विदाई ले ली थी। उनके अंतिम संस्कार में भी उनके फैंस और चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ था। श्रीदेवी के जाने का दर्द लोगों के दिलों से आज भी नहीं गया है। श्रीदेवी के निधन से उनकी बेटी जान्हवी को बड़ा धक्का लगा है। इतनी कम उम्र में माँ को खोने का दर्द बहुत बुरा होता है। इस बीच एक खबर आ रही है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी को एक नयी माँ मिल गयी है। ये शायद सुनकर किसी को यकीन नहीं होगा तो आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी के साथ बतायेंगे।

24 फरवरी को हुआ था श्रीदेवी का निधन :

श्रीदेवी के निधन के बाद से बॉलीवुड के लिए बुरा वक्त खत्म नहीं हो रहा है। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हो गया था। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों के दिलों पर सालों तक राज करने वाली श्रीदेवी के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में हर कोई ग़मगीन हो गया था।

janhvi on screen mom

किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी अब उनके बीच नहीं रही। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी को इससे सबसे ज्यादा दुःख पहुंचा है।

श्रीदेवी अपनी बेटी जान्व्ह्वी की सिर्फ माँ नहीं बल्कि एक दोस्त भी थी। ऐसे में अब एक और माँ ने श्रीदेवी की जगह आकर जान्हवी को अपनी बेटी बना लिया है।

ये हैं जान्हवी की नयी माँ :

श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार सहित उनकी बेटी जान्हवी काफी ग़मगीन है। यही कारण है कि वो अपनी माँ को काफी मिस कर रही हैं। फिल्म ‘धड़क’ के सेट पर भी जान्हवी अपनी माँ को याद करती रहती हैं।

जान्हवी को इस मुसीबत की घड़ी में फिल्म में उनकी माँ बनी शालिनी कपूर ने सहारा दिया है। शालिनी इस फिल्म के पहले टीवी के कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

इसके अलावा वे जान्हवी की डेब्यू फिल्म में उनकी माँ बनी हैं। वे ही जान्हवी का अब ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन ख्याल रख रही हैं।

Related posts

जिओ का ऐलान : 31 मार्च के बाद ज्यादा DATA पाने के ये है नियम!

Namita
8 years ago

What causes bone loss in elderly

Shivani Arora
7 years ago

‘द ग्रेट खली’ पार्ट-2: बाइक सवारों को बिना हेलमेट देख आता है इन्हें गुस्सा!

Namita
8 years ago
Exit mobile version