Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

जनपथ मार्केट: लखनऊ का मीना बाज़ार

लखनऊ हमेशा से सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जिसकी वजह है यहाँ की संस्कृति, तहजीब और खरीददारी के लिए मशहूर यहाँ की मार्केट्स। लखनऊ में छोटी बड़ी कई तरह की मार्केट्स हैं, जिसमें से एक है ‘जनपथ मार्केट’। इसे मीना बाज़ार के नाम से भी जाना जाता है।

लखनऊ के दिल में है ये बाज़ार:

जनपथ मार्केट लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित है, इस जगह को इस शहर का दिल कहा जाता है। जनपथ मार्केट लखनऊ में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है। इस मार्केट में दर्जनों छोटी बड़ी दुकानें हैं, जिससे यह मार्केट यहाँ के युवाओं में भी काफी लोकप्रिय है। इस मार्केट में आपको लखनऊ की खासियत चिकन के कपड़ों (जिसे महिला एवं पुरुषों दोनों के लिए बनाया जाता है) की विस्तृत श्रंखला देखने को मिलेगी। साथ ही आप यहाँ इत्र भी खरीद सकते हैं उचित दामों में, इसके अलावा जनपथ में आप बेहतरीन किस्म की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। जनपथ मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है मोल-भाव, साथ ही आप यहाँ कई प्रकार के स्ट्रीट फूड्स का भी मज़ा ले सकते हैं।

खोया नही वजूद:

शहर में बढ़ते आधुनिकतावाद के बीच भी आप यहाँ बाजारों की वही रौनक देख सकते हैं, जो बीते समय में हुआ करती थी। आज शहर में मॉल की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, फिर भी लोग खरीददारी के लिए जनपथ मार्केट जैसी जगहों पर ही जाना पसंद करते हैं। हमने आधुनिकता को दिल से अपनाया है, साथ ही इस शहर की विरासतों का भी ख्याल रखा है।

Related posts

छोटे परदे पर फिर नज़र आयेंगे भज्जी

Namita
8 years ago

वीडियो: बस सवार यात्रियों के साथ हुआ ऐसा हादसा कि…

Praveen Singh
7 years ago

परिवार को जोड़े रहने के लिए रखे इन बातो का ध्यान

Jyoti Sharma
6 years ago
Exit mobile version