पिछले 200 दिनों से चली आ रही रिलायंस Jio की फ्री सर्विस अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो रही है। कंपनी ने Jio Summer Surprise ऑफर को वापस लेने का ऐलान किया है। ऐसे में Jio चलाने वालों को बड़ा धक्का जरूर लग सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं आप कुछ समय तक फ्री कॉलिंग की सुविधा उठा सकते हैं। साथ ही आपको बता दें सिर्फ ऐलान मात्र हुआ है अभी भी आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

 Jio समर सरप्राइज ऑफर जल्द होगा समाप्त:

  • आपको बता दें कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Reliance Jio से सरप्राइज ऑफर वापस लेने को कहा है।
  • रिलायंस Jio कंपनी ने TRAI की बात मानते हुए ऑफर को वापस लेने की बात कही।
  • TRAI की बात मानते हुए कंपनी ने बयान जारी कर Jio Summer Surprise अॉफर वापस लेने का ऐलान किया।

सबके लिए नहीं तीन महीने तक फ्री सुविधा :

  • कंपनी ने Jio Summer Surprise अॉफर वापस जरूर ले लिया है।
  • लेकिन जिन्होंने पहले से प्राइम मेंबरशिप की सब्सक्रिप्शन ले रखी है उसे यह सुविधा मिलेगी।
  • मगर अगले तीन महीने तक ये अॉफर सिर्फ उन लोगों को ही मिलेगा जिन्होंने 303 का रीचार्ज कराया है।
  • बाकी जिन्होंने सिर्फ 99 रुपये या 99+149 रुपयो का रीचार्ज कराया था वो इस अॉफर से महरूम रहेंगे।

प्राइम मेंबरशिप पर संकट: 

  • जिन लोगों ने 15 अप्रैल तक टाल-मटोल के चक्कर में 31 मार्च तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली।
  • ऐसे यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है।
  • क्योंकि Jio Summer Surprise अॉफर वापस लेने के ऐलान के बाद अब प्राइम मेंबर बन सकते हैं या नहीं यह साफ नहीं है।
  • कंपनी ने अपने जारी बयान में कहा है कि इसे जल्द ही समाप्त किया जाएगा।
  • खबरों के अनुसार कंपनी ने प्राइम मेंबर्शिप लेने की आखिरी तारीख नहीं घटाई है।
  • इसलिए संभव है एक या दो दिन तक लोग प्राइम मेंबर्शिप के लिए रजिस्टर करा सकते हैं।
  • अगर नहीं हुआ तो जाहिर है आपको Jio के साधारण टैरिफ से ही संतोष करना होगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें