लंदन में जारी ब्रिटिश ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी हैं। भारतीय स्क्वॉश महिला खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को ब्रिटिश ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिटिश ओपन स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय अभियान समाप्त-

  • ब्रिटिश ओपन स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय जोशना चिनप्पा को दुनिया की तीसरी वरीय खिलाड़ी मिस्त्र की रनीम एल. वेलिली ने हराया।
  • वेलिली ने जोशना को 8-11, 7-11, 7-11 से मात दी।
  • इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी खत्म हो गया।
  • बता दें कि दीपिका पल्लिकल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय अभियान की दारोमदार जोशना के कंधों पर था।
  • कतर ओपन 2015 में जोशना चिनप्पा ने रनीम एल. वेलिली को हराया था।
  • जबकि इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी तीसरी वरीय खिलाड़ी के सामने कहीं नजर नहीं आई।
  • मिस्त्र की रनीम एल. वेलिली ने भारतीय स्क्वॉश महिला खिलाड़ी जोशना चिनप्पा को 27 मिनट में ही मात दे दी।
  • टूर्नामेंट में पुरूष एकल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।
  • सौरव घोषाल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे।

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई प्रशासक समिति ने की वार्षिक पुरुष खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा

यह भी पढ़ें: संजय मांजरेकर ने सचिन तेंदुलकर की फोटोग्राफी का उड़ाया मजाक, फैंस ने किया ट्रोल!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें