आज के समय में महिला हो पुरुष, दोनों बाल झड़ने या गिरने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या से निजात पाने के लिए तमाम तरह के ट्रीटमेंट करा चुके हैं, और कोई फायदा नहीं हो रहा है तो कलौंजी का उपयोग कीजिए। कलौंजी को सिर्फ खाने में बल्कि बालों में लगाने के लिए उपयोग कीजिए। जानिए कैसे बालों में लगाएंगे कलौंजी।

यह भी पढ़ें… जानिए दीवार पर टंगी फोटो का किस्मत कनेक्शन!

स्वाद बढाने के साथ-साथ हेल्दी रखता है कलौंजी :

  • आमतौर पर कलौंजी का उपयोग विभिन्न प्रकार के खाने बनाने के साथ-साथ आचार बनाने में किया जाता है।
  • इसे आशीष की बीज भी कहते है।
  • यह एक बेहतरीन मसाले का साथ इसका उपयोग औषधि में किया जाता है।
  • इसे सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सक हर्ब माना जाता है।
  • यह खाने का स्वाद बढाने के साथ-साथ हमें हेल्दी भी रखता है।
  • इसके प्रयोग से आप कई तरह की गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।
  • यह मसाला हर घर में आसानी से मौजूद होता है। जिसके आप उपयोग कर सकते है।
  • कलौंजी के बीजों में मैलेंथीन, मैलेंथेजैनिंन, एल्ब्यूमीन, शर्करा, गोंद, टैनिन, ग्लूकोसाइड, राल, स्थिर तेल, उड़नशील तेल जैसे तत्व अधिक मात्रा में होते है।
  • साथ ही कलौंजी में मौजूद एंटी आक्सीडेंट कैंसर जैसी घातक बीमारी से व्यक्ति को बचाती है।

यह भी पढ़ें… इन चीजों को रात में बिल्कुल न खाएं, नहीं तो…

ऐसे बनाएं कलौंजी का तेल :

  • कलौंजी का तेल बनाने के लिए 50 ग्राम कलौंजी पीसकर ढाई किलो पानी में उबालें।
  • पानी को तब तक उबालिए जब तक कि पानी उबल के एक किलो ना बच जाए।
  • कलौंजी को पानी में गर्म करने पर इसका तेल निकलकर पानी के ऊपर तैरने लगता है।
  • पानी में हाथ फेर कर तेल को तब तक अलग कर के कटोरी में निकालते रहें जब तक कि कटोरी के ऊपर में तैरता हुआ पूरा तेल खत्म ना हो जाए।
  • फिर इस तेल को छानकर शीशी में भर लें।

यह भी पढ़ें… कार्नफ्लेक्स ब्रेकफास्ट के लिए नहीं, इन कारणों के लिए बनाया गया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें