उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले कानपुर में एक ऐसा रहस्यमय मंदिर (Kanpur mysterious temple) हैं, जो काफी अद्भुत हैं। इस मंदिर में ऐसा रहस्य छिपा है जिसे पता लगाने में वैज्ञानिकों के पसीने छूट गये। लेकिन मंदिर में छिपे रहस्य का पता अब तक नही लगाया जा पाया है कि आखिर मंदिर की छत से पानी क्यों टपकता है ?

चिलचिलाती धूप में टपकता है पानी :

  • कानपुर में एक अद्भुत मंदिर है, जिसके गर्भगृह के शिखर पर पत्थर लगा है जो बहुत रहस्यमय है।
  • रहस्यमय इसलिए क्योंकि इस पत्थर से चिलचिलाती धूप में पानी टपकता है।
  • गौर करने वाली बात यह है कि जैसे ही बारिश शुरु होती है, मंदिर के छत से पानी टपकना बंद हो जाता है।
  • गांव के लोग इस मंदिर से टपकते पानी को बरसात का शुभ संकेत मानते हैं।
  • सदियों से मानसून की सटीक भविष्यवाणी के लिए आस-पास के क्षेत्रों में यह मंदिर विख्यात है।

बेहटा गांव में है Kanpur mysterious temple :

  • यह रहस्यमय मंदिर कानपुर के जिले के भीतरगांव विकासखंड से तीन किमी. दूर बेहटा गांव में स्थित है।
  • यहां भगवान जगन्नाथ का अति प्रचीन मंदिर है, कहा जाता है कि यह मंदिर 7 दिन पहले बारिश की सूचना देती है।
  • रहस्यों से भरी कहानी सुनने में जितना मजा आता है, उतना ही वैज्ञानिकों को मुश्किल होता इसे सुलझाना।
  • इस मंदिर के रहस्य को उजागर करने के लिए भी कई बार प्रयास किये गये।
  • मगर तमाम सर्वेक्षणों के बाद भी पुरातत्व वैज्ञानिक मंदिर के निर्माण एवं रहस्य का पता नहीं लगा सके।
  • वैज्ञानिक बस इतना पता लगा पाए हैं कि मंदिर का अखिरी जीर्णोद्धार 11वीं सदी में हुआ था।
  • 11वीं सदी से पहले कब और कितने जीर्णोद्धार हुए, इसका निर्माण किसने कराया, आज भी यह जानकारियां अबूझ पहेली बनी हुई है।
  • हालांकि बारिश की जानकारी पहले से लग जाने से किसानों को जरूर सहायता मिलती है।
यह भी पढ़ें…

ये है 214 साल पुरानी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2017: तंबाकू पर रोक लगाये सरकार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें