भारतीय टीम अपने  ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के लिए आज कानपुर में भिड़ेगी न्यूजीलैंड से|मैच के आरम्भ में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है|मैच के लिए भारतीय टीम दो स्पिन और दो तेज़ गेंदबाजों को ले कर मैदान में उतरा है|चिकनगुनिया के कारण  मैच से बाहर चल रहे ईशांत शर्मा के स्थान पर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव और मोहम्मद शमी को तेज़ गेंदबाजी का भार दिया गया है|टीम में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किया गया है|मैच का ताज़ा हाल मिलने तक भारतीय टीम 9 विकेट के नुक्सान पर 291 बना कर खेल रही  है|

मैच का ताज़ा हाल

  • भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया|
  • भारतीय टीम को पहला झटका
  •  आक्रामक खेल रहे लोकेश राहुल 32 रन बनाकर आउट हुए |
  • मुरली विजय 32 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर अब भी खेल रहे हैं|
  • ताज़ा हाल मिलने तक भारतीय टीम 1 विकेटके नुक्सान पर 86 बना कर खेल रही है |

लाइव अपडेट

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे  भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में भारत मज़बूत स्थिति से अब लडखडाता नज़र आ रहा है|

  • मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने लगाया अर्धशतक
  • मुरली विजय 65 और पुजारा 62 बना कर आउट हुए|
  • कप्तान विराट कोहली मात्र 9 रन बना कर चलते बने|
  • रोहित शर्मा ने 35 और आश्विन ने 40 रन बनाकर पारी सँभालने की कोशिश की
  • रवीन्द्र जडेजा 16 और उमेश यादव 8 रन बना कर क्रीज़ पर डंटे हुए हैं|
  • भारत ने अब तक 9 विकेट के नुक्सान पर 90ओवेरों में 291 रन बना लिए हैं |

दिन ख़त्म होने तक भारत ने  9 विकेट के नुक्सान पर 291 रन का स्कोर बना लिया है|

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें