Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

ख़ुलासा: ये बॉलीवुड अभिनेत्री मानती हैं राहुल गांधी को अपना क्रश

हमारे देश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लाखों प्रशंसक हैं जो उन्हें अपना आइडल मानते हैं। जब भी किसी को मिसाल देने का जरूरत होती है तो कई बार लोग राहुल गांधी का नाम उपयोग करते हैं। मगर इन दिनों बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा को राहुल गांधी बहुत पसंद आ गए हैं। वह अभिनेत्री राहुल गांधी पर फ़िदा हो गयी है और उन्हें अपना क्रश तक बता डाला है। आगे हम आपको उस अभिनेत्री का नाम बताने जा रहे हैं जो निश्चित तौर पर सभी के होश उड़ा देगा।

करीना कपूर ने किया खुलासा :

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का नाम सफलतम अभिनेत्रियों की सूची में सबसे शीर्ष पर लिया जाता है।

एक चैट शो में करीना कपूर खान ने खुद से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए थे जिनपर किसी को भी यकीन नहीं होगा।

एक चैट शो में करीना ने अपने प्यार के बारे में हैरान कर देने वाला ख़ुलासा किया था।

ये कोई बॉलीवुड एक्टर या उनके पति सैफ अली खान नहीं है बल्कि एक राजनेता था जिसका नाम साफ़ तौर सभी को हैरान और स्तब्ध कर देगा।

राहुल गाँधी की फैन हैं करीना :

सिमी गरेवाल के चैट शो में पहुंची करीना ने हैरान कर देने वाला ख़ुलासा करते हुए बताया था कि एक इंसान पर उनका बहुत बड़ा क्रश है।

उन्होंने कहा था कि वो इंसान कोई बॉलीवुड हीरो या सुपरस्टार नहीं है।

ऐसे में सभी लोग जानना चाहते थे कि क्या वो कोई आम इंसान है।

इस बात का जवाब देते हुए करीना कपूर ने बताया कि वो कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी हैं।

करीना ने कहा कि, “मुझे नहीं पता कि मुझे ये बोलना चाहिए भी की नहीं लेकिन मैं उस शख्स को और जानना चाहूंगी।

ये थोड़ा विवादित है, वो शख्स है राहुल गाँधी। मैं उनके बारे में और जानना चाहती हूँ, मुझे नहीं पता ऐसा क्यूँ है।

लेकिन मैं जब भी उनकी तस्वीर देखती हूँ तो मैं मन में ही ये सोचने लग जाती हूँ कि अगर मैं कभी हकीकत में उसे बात करुँगी तो क्या होगा।”

Related posts

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होगी 3870 स्टॉफ नर्सों की भर्ती

Rupesh Rawat
8 years ago

15 साल बाद विश्व खिताब जीतने उतरेगी ‘इंडियन टीम’

Namita
8 years ago

वीडियो: कश्मीर में विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा के लिए तत्पर है इंडियन आर्मी

Kumar
8 years ago
Exit mobile version