कोई गाना हो या वाद्ययंत्र, जब ये बजता है लोग उसके धुन और आवाज की तरफ खिंचे चले जाते हैं। संगीत घराने से लेकर आम आदमी तक जब कोई अच्छा गाना या बजाता है तो लोग उसके गाने की तरफ आकर्षित जरूर होते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक गिटार और उसके साथ मृदंग को बजा रही दो महिलाओं को सुनेंगे तो आप भी उनकी तरफ खिंचते हुए चले जाएंगे, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो:

  • इस हफ्ते दो महिलाओं का वीडियो सामने आया है।
  • जिसमें दो बहनें गिटार पर इतना खूबसूरत संगीत दे रही हैं जिसे आप सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
  • पारंपरिक भारतीय परिधान पहने यह दोनों बहने गिटार पर तान छेड़ समां बांध रही है।
  • करीब 35-40 वर्षीय कर्नाटक की संध्या रमण और विद्या अशोक नाम की दो बहनें हैं।
  • जो कन्नड़ गीतों से लेकर हिंदी फिल्मी गीतों तक कई अच्छी धुनें बनाई हैं।
  • फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड करने के बाद इसे अभी तक 7 लाख बार देखा जा चुका है।

फेसबुक और यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ वीडियो:

  • इन दोनों बहनों का आप एक से बढ़कर एक वीडियो फेसबुक और यू-ट्यूब पर देख सकते हैं।
  • वीडियो के कमेंट सेक्शन में इन बहनों के एक शिष्य ने इनके बारे में जानकारी दी।
  • शिष्य ने लिखा कि ये कर्नाटक की शिवामोग्गा जिले से हैं।
  • आगे बताया कि ये संगीत सिखाती हैं और गिटार से लेकर वीणा, वायलन, मृदंग और घाटम।
  • वीडियो को देखने के बाद जो इनको कमेंट मिल रहे हैं वह भी दिलचस्प है।
  • एक टिप्पणी में लिखा है कि ‘भारतीय आंटियों’ को कम मत आंकिए, पहले ये एक रॉकेट से 104 सैटैलाइट लॉन्च करती हैं और अब यह..यह महिलाएं कमाल की हैं।
  • वीडियो को देखने के बाद जो इनको कमेंट मिल रहे हैं वह भी दिलचस्प है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें