नटकुर चन्द्रावल स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में चल रहे वार्षिक स्पोर्ट्स सप्ताह ‘किलोल-2017’ में शुक्रवार को इनडोर एवं आउटडोर दोनों तरह के खेलों का आयोजन किया गया।

शतरंज का भी हुआ खेल

  • इनडोर खेलो में शतरंज (ब्वायज) का पहला मैच तक्षशिला एंव वल्लभी हाउस के बीच खेला गया।
  • जिसमें तक्षशिला हाउस ने विजय हासिल की।
  • शतरंज (ब्वायज) में ही दूसरा मैच नालन्दा व उज्जैन हाउस के बीच खेला गया।
  • जिसमें उज्जैन हाउस ने विजय हासिल की।
  • शतरंज (गर्ल्स) में पहला मैच उज्जैन व वल्लभी हाउस के बीच खेला गया।
  • जिसमें उज्जैन हाउस ने विजय हासिल की।
  • इसी क्रम में दूसरर मैच नालन्दा व तक्षशिला हाउस के बीच खेला गया जिसमें नालन्दा हाउस ने विजय हासिल की।
  • वहीं आउटडोर खेलो में खो-खो (ब्वायज) एवं टू डाॅग वन बोन (ब्वायज एवं गर्ल्स) के मैच हुए।
  • खो-खो का पहला मैच तक्षशिला एंव वल्लभी हाउस के बीच हुआ।
  • जिसमें वल्लभी हाउस विजयी रहा।
  • दूसरा मैच नालन्दा एवं उज्जैन हाउस के बीच हुआ जिसमें उज्जैन हाउस विजय हासिल की।
  • टू डाॅग वन बोन (ब्वायज) में क्रमशः तक्षशिला एवं नालन्दा हाउस विजयी रहें।
  • तो वही टू डाॅग वन बोन (गर्ल्स) में तक्षशिला एवं उज्जैन हाउस ने विजय हासिल की।
  • कार्यक्रम में सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापको ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें