किसी भी खेल में खिलाडिय़ों के ऊंचाईयों पर पहुंचने में उनके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। खासकर माताओं की प्लेयर्स को निखारने में अहम भूमिका होती है जो अपने बच्चों के खेल जीवन को संवारने के लिए कई त्याग करती है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने वाले प्लेयर्स की माताओं को शुक्रवार को क्रीड़ा भारती अवध प्रांत, उत्तर प्रदेश ने वीर जीजा माता सम्मान से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें :मिल्खा सिंह बने WHO गुडविल एम्बेसडर!

संगीत नाटक अकादमी में हुआ आयोजन

  • गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
  • इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चैतन्य कश्यप मौजूद रहे।
  • इस दौरान पुराने से लेकर नए खिलाडिय़ों की माताओं का सम्मानित किया गया।
  • क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महासचिव राज चौधरी, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा और खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह भी पहुचे।

ये भी पढ़ें :रागिनी हत्याकांड: श्रीकांत शर्मा जायेंगे मृतका के घर!

इन खिलाड़ियों  की माताओं का हुआ सम्मान 

  • स्वर्ण पदक विजेता एथलीट सुधा सिंह
  • इंटरनेशनल क्रिकेटर आरपी सिंह
  • लक्ष्मण अवार्डी बास्केटबॉल प्लेयर अभिनव पुंडीर
  • इंटरनेशनल बाल शतरंज प्लेयर मेधांश सक्सेना की माता शिखा सक्सेना
  • इंटरनेशनल गोताखोर संदीप मिश्रा की माता आशा मिश्रा
  • इंटरनेशनल तैराक सचिन त्रिपाठी की माता श्रीमती त्रिपाठी
  • इंटरनेशल कराटे प्लेयर अंकित चौरसिया की माता श्रीमती स्मृति पूनम
  • टेनिस प्लेयर एम्बीशियस गोल्ड स्मिथ की माता श्रीमती श्वेता

ये भी पढ़ें :भारत ने जीती सीरीज, विराट ने बनाया रिकॉर्ड!

  •  हैंडबॉल प्लेयर सोनम सिंह की माता कुसुम देवी
  •  पावरलिफ्टिंग प्लेयर निधि सिंह की माता सुशीला देवी
  •  खो-खो प्लेयर प्रीति गुप्ता की माता उषा देवी
  •  अर्जुन अवार्डी एथलेटिक्स प्लेयर रामकरन सिंह की माता कृष्णा देवी
  •  फुटबॉल प्लेयर मनोज जग्गी की माता परवेज जग्गी
  •  टेबुल टेनिस प्लेयर जबरजीत सिंह की माता राज संधू
  •  वॉलीबाल प्लेयर प्रीति सिंह की माता किरन सिंह
  •  हैंडबॉल प्लेयर सृष्टि अग्रवाल की माता
  •  जूडो प्लेयर अजय यादव की माता
  •  हॉकी प्लेयर विवेक सिंह की माता
  •  हॉकी प्लेयर महेंद्र पाल सिंह की माता

ये भी पढ़ें :समाधानपुर बीकेटी को 16 रन से दी मात! 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें