भारतीय क्रिकेट टीम ने कल जिम्‍बाब्‍वे दौरे के अपने पहले मैच में मेेजबान टीम को एकतरफा मुकाबले में बेहद आसानी से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के नये गेदबाजों ने शुरू से ही जिम्‍बाब्‍वे के बल्‍लेबाजों पर पकड़ बनाये रखी।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार तथा बरिंदर सरां और धवल कुलकर्णी ने दो-दो विकेट लिए। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भारतीय तेज गेदबाजी के सामने जूझते नजर आए। टीम इंडिया के गेदबाजो की शानदार गेदबाजी के सामने जिम्‍बाब्‍वे की पूरी टीम 169 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय बल्‍लेबाजो ने इस स्‍कोर को बेहद आसानी से प्राप्‍त कर लिया। भारतीय टीम के लिए इस मैच की सबसे बड़ी उपलब्धि लोकेश राहुल रहे। भारत के लिए अपना पहला मैच खेल रहे लोकेश राहुल ने नाबाद 100 रन बनाए। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से पदार्पण मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था। राहुल के अलावा अंबाती रायडू ने नाबाद 62 रनों का योगदान दिया।

आपको बताते चले कि टीम के कप्‍तान महेंन्‍द्र सिंह धोनी के लिए ये दौरा बेहद खास होने वाला है। आईपीएल में उनकी टीम जिस तरीके से बाहर हुई उसकी वजह से धोनी की कप्‍तानी पर कई तरह से सवाल उठ रहे है। कुछ पुराने खिलाड़ी ऐसी बात भी करने लगे हैंं कि धोनी को क्रिकेट से सन्‍यास ले लेना चाहिये। ऐसे में धोनी के पास अपने आलोचकोंं का मूंह बन्‍द करने का सुनहरा मौका है। अगर धोनी की कप्‍तानी में टीम इंडिया जिम्‍बाब्‍वे से हार जाती है तो धाेेनी के हाथ से टीम की कप्‍तानी छीनी जा सकती है।

इसे भी पढ़े- धोनी की नज़र में कुछ ऐसा होना चाहिए टीम इंडिया का                                       आईपीएल की सफल मेजबानी के बाद ग्रीनपार्क को मिला दो                                 इंटरनेशनल मैचों के  आयोजन का मौका!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें