हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में त्रिदेव के नाम से प्रसिद्ध ब्रह्मा, विष्णु और महेश में से महेश यानी भगवान शिव की पूजा सबसे ज़्यादा की जाती है। यही वजह है कि पूरे देश में भगवान शिव के सबसे ज़्यादा मंदिर देखने को मिलते हैं। भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह एक बार जिसके ऊपर प्रसन्न हो गए, उसका जीवन बदल जाता है। आज इसी क्रम में महादेव के भक्तों को हम भगवान शिव से जुड़े एक महत्वपूर्ण रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकार शायद पहली बार में किसी को यकीन नहीं होगा।

एमपी में है जोगेश्वर धाम :

हम आपको भगवान शिव के एक प्रसिद्ध धाम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जोगेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। यह पवित्र स्थान मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के बाँदकपुर में स्थित है।

lord shiva

यहाँ स्थित भगवान शिव के शिवलिंग का आकार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यहाँ रहने वाले स्थानीय लोगों का इस घटना पर कहना है कि पहले इस शिवलिंग का आकार सिर्फ एक मुट्ठी भर था।

lord shiva

लेकिन अब यह बढ़कर इतना बड़ा हो गया है कि इसे हाथों में समेटना भी मुश्किल हो गया है। जोगेश्वर धाम जाने का रास्ता रूपनाथ धाम से होकर गुज़रता है।

lord shiva

रूपनाथ मंदिर की सीढ़ियों से आगे जाने पर छोटा मंदिर दिखता है जो पहाड़ों के बीच बना हुआ है।

lord shiva

इस स्थान के बारे में लोगों का कहना है कि ये वही जगह है जहाँ भस्मासुर के डर से भगवान शंकर छुपकर बैठे थे। उस समय यहाँ पर एक गुफा थी जो आज मंदिर बन चुकी है।

lord shiva

इस मंदिर में एक शिवलिंग भी है जिसे स्वयंभू के नाम से जाना जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, भगवान शंकर के यहाँ से जाने के बाद ही शिवलिंग ज़मीन से अपने आप बाहर निकला था।

lord shiva

इस शिवलिंग के पीछे से एक गुफा का रास्ता है जो बाँदकपुर तक जाता है। मान्यता है कि इसी गुफा के रास्ते से होते हुए भगवान शंकर भी बाँदकपुर गए थे।

lord shiva

हालाँकि अब यह रास्ता बंद हो चुका है। लोगों के अनुसार, कलयुग शुरू होने पर ये रास्ता पत्थरों के खिसकने की वजह से बंद हो गया था।

lord shiva

कुछ समय पहले तक यहाँ लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। गाँव वालों के अनुसार गुफा के रास्ते से बाँदकपुर की दूरी 15 किलोमीटर है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें