महेंद्र सिंह धोनी के ने साल 2014 में टेस्ट कप्तानी से सन्यास लेने के बाद विराट कोहली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। टेस्ट कप्तान के रूप में विराट कोहली खूब चमके। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने 19 टेस्ट में से 17 टेस्ट पर अपनी जीत दर्ज कराई, 2 ड्रॉ रहे। लेकिन एक मामले में कप्तान विराट पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कभी बराबरी नहीं कर पाएंगें।

कंगारुओं से घर पर कभी नहीं हारे धोनी-

  • एमएस धोनी ने साल 2008 में भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी संभाली थी।
  • भारत में हुए 2008-09 टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने 2-0 से जीत दर्ज कराई।
  • इसके बाद 2010-11 में भी धोनी की कप्तानी में टीम ने इस जीत को दोहराया।
  • 2012-13 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने घर पर ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से धोया।
  • महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 8 टेस्ट जीते हैं।
  • यह भी कहा जा सकता है कि भारतीय टीम ने घर पर धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम से किसी टेस्ट में मात नहीं खाई।
  • लेकिन पुणे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से यह साफ है कि विराट धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रहे है।

यह भी पढ़ें: केवल प्रैक्टिस से नहीं बन सकते धोनी : मोहम्मद कैफ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें