अक्सर घूमने के शौकीन लोग एक देश से दूसरे देश जाते हैं। इस दौरान उनके साथ जो सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न होती है वह है भाषा। भाषा को लेकर और भी कई समस्याएं हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए एक लैंग्वेज ट्रांसलेट डिवाइस तकनीक का इजाद किया गया है। खबरों के मुताबिक अब एक ऐसा डिवाइस बाजार में आने वाला है, जो हर विदेशी भाषा को ट्रांसलेट कर सकेगा।

यह भी पढ़ें : गर्मी की छुट्टी होगी मजेदार, ये गैजेट्स जब होंगे साथ!

बाजार में आने वाला है ट्रांसलेट डिवाइस :

  • खबरों के अनुसार जल्द ही बाजर में एक ऐसा डिवाइस मार्केट में आने वाला है, जो हर विदेशी भाषा को ट्रांसलेट कर सकेगा।
  • इस डिवाइस का नाम ‘ट्रांसलेट वन टू वन’ है।
  • यह आईबीएम सुपरकंप्यूटर वॉटसन की मदद से काम करेगा।

यह भी पढ़ें : Facebook पर अब लिखिए नहीं सोचिए, टाइप होंगे आपके शब्द!

पांच भाषाओं में ट्रांसलेट करने में सक्षम :

  • यह डिवाइस फिलहाल पांच भाषाओं में ट्रांसलेट करने में सक्षम है।
  • खास बात ये कि यह डिवाइस सिर्फ 3 से 5 सेकंड में किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर पाएगी।
  • फिलहाल यह मशीन अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, स्पैनिश, ब्रीजिलियन, जर्मन, चीनी, इटैलियन और पुर्तगाली भाषा को ट्रांसलेट कर सकती है।

यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन हो गया चोरी तो ऐसे जान सकते हैं लोकेशन!

उपयोग करने के लिए पहनना पड़ेगा इयरफोन : 

  • इस मशीन को इस्तेमाल करने के लिए दो लोग, जो आपस में बात कर रहे हों उन दोनों को यह इयरपीस पहनना होगा।
  • इसे फोन के जरिए ब्लूटूथ या वाइ-फाइ से भी जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • इसकी कीमत 179 डॉलर (लगभग 11,551 रुपये) बताई जा रही है।
  • इसके अगले महीने से बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
  • यह मशीन उन टूरिस्टों के लिए काफी मददगार साबित होगी, जिन्हें दूसरी भाषा के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : इस डिवाइस से लगेगी वाहन चोरी पर लगाम !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें