अपना आखिरी ओलंपिक खेल रहे भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को अपने पहले ही मैच में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उनका भारत के लिए दोबारा मेडल जीतने का सपना टूट गया।

  • लिएंडर पेस को रियो ओलम्पिक के पहले ही रांउड में शिकस्‍त मिली है।
  • पेस और बोपन्‍ना की जोड़ी को सिर्फ 84वें मिनट में हार झेलनी पड़ी।
  • इस मुकाबले के दौरान भारत की ये जोड़ी कभी भी अपने रंग में नही दिखाई दी।
  • भारत की इस जोड़ी को पौलेंड की एक जोड़ी ने एक घटें 24 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 7-6 मात दी है।
  • इस हार के साथ ही पेस का दूसरा ओलम्पिक पदक जीतने का सपना टूट गया है।
  • वो 1996 में अटलांटा में कांस्‍य पदक जीत चुके हैंं।
  • गौरतलब है कि पेस को लेकर मैच से पूर्व ही काफी सारे विवाद सामने आ रहे थे।
  • ओलंपिक के लिए पेस के देर से पहुंचने को लेकर तमाम सवाल खड़े किये गये।
  • इसके बाद खेलगांव में उन्‍हें अपार्टमेंट में कमरा नही मिलने पर भी विवाद हुआ।
  • इस मैच से पूर्व हुए विवादों की वजह से इस जोड़ी को काफी नुकसान हुआ।
  • कोर्ट में दोनो के बीच कोई तालमेल दिखाई नही दिया।
  • ओलपिंक में पेस का सफर इस मैच में मिली हार के साथ ही खत्‍म हो गया।
  • इस बार पूरे भारत को लिएंडर पेस से काफी उम्‍मीदे थी।
  • ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही थी कि लिएंडर पेस अपने जोड़ीदार रोहित बोपन्‍ना के साथ मिलकर एक बार फिर भारत के लिए मेडल जीत कर लायेंगे।
  • इस हार के साथ करोड़ो भारतीयों की उम्‍मीदों पर भी पानी फिर गया।

रियो ओलिंपिक की हुई शुरुआत, भारतीय दल के ध्वजवाहक बने अभिनव बिंद्रा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें