लखनऊ-महोत्सव की यूपी ऑफ प्राइड की शाम सिंगर कनिका कपूर, सचेत टंडन व जादूगर हसन रिज़वी के नाम रही। कनिका कपूर को सुनने के लिए लोगो को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा जिस समय तक महोत्सव का प्रोग्राम खत्म हो जाता था उस वक़्त कनिका कपूर अपनी परफॉर्मेंस देने मंच पर आईं। देर होने के कारण उनको सुनने वालो कम ही मिले रंग बिरंगी रौशनी के बीच जैसे ही सिंगर कनिका कपूर ब्लैक ड्रेस पर आई पूरा पंडाल शोर से गूंज उठा। उन्होंने मंच पर आते ही अपना सुपरहिट सांग बेबी डॉल गाया तो लोग नाचने लगे।

[ultimate_gallery id=”32933″]

दमा दम मस्त कलंदर पर लोगों को खूब नचाया

  • इसके बाद उन्होंने दमा दम मस्त कलंदर गाकर लोगो को खूब नचाया।
  • इसके बाद उन्होंने चीटींया कलाइयां वे व बालम पिचकारी गानों पर दर्शकों के साथ डांस किया।
  • एक के बाद सुपरहिट गाने गाकर लोगों को खूब नचाया।
  • उनके डांसिंग सांग पर लोगों के कदम थिरकते रहे।
  • तूने मारी इंट्री यार व आज नाच्च मेरे नाल गाने को सुनते ही लोग खुलकर नाचे।
  • पुलिस को भीड़ को कण्ट्रोल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
  • सिंगर कनिका कपूर ने शहरवालों के लिए एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाये जिसपर लोगो डांस कर उनका साथ दिया।

भास्कर ने लोगों को हसाया

  • फिल्मी दुनियां के जाने माने कलाकारों की नकल कर कामेडियन भास्कर ने लोगों को खूब हसाया।
  • नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी, इरफान खां की आवाज निकालकर लोगों की तालिसयां बटोरी।
  • भास्कर ने नोटबंदी व डेंगू जैसे मुद्दों पर भी अपने व्यंग्य प्रस्तुत किए।
  • इसके बाद उन्होंने गोविंदा, रितिक, सैफ अली खान, नसीरउद्दीन व बाबा रामदेव की मिमिकरी कर पंडाल में मौजूद लोगों को खूब हंसाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें