उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शाम को लखनऊ यातायात पुलिस द्वारा एक एम्बुलेंस को ग्रीन कोरीडोर दिया। जिसके तहत एक मानव लीवर को ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली पहुँचाना था।

लगा 24 मिनट का समय:

मानव लीवर लेकर निकली एम्बुलेंस को अमौसी एअरपोर्ट तक पहुँचने में सिर्फ 24 मिनट का समय लगा। इसके लिए लखनऊ यातायात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर में मदद कर एम्बुलेंस को जल्द से जल्द पहुँचने में पूरी सहायता की।

Green Corridor
Green Corridor
Green Corridor
Green Corridor
Green Corridor
Green Corridor

मानव लीवर भेजा जायेगा एम्स:

  • आज शाम 4.00 बजे से 4.30 बजे के मध्य किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एक एम्बुलेंस द्वारा मानव लीवर को दिल्ली स्थित एम्स में ले जाया जाना है।
  • इसलिए शहर की यातायात पुलिस द्वारा इस एम्बुलेंस को ग्रीन कोरीडोर दिया जायेगा।
  • यह ग्रीन कोरीडोर केजीएमसी से अमौसी एअरपोर्ट तक दिया जायेगा।
  • लीवर ट्रांसप्लांट करने के लिए अधिक समय नहीं होता जिस कारण शहर की ट्रैफिक से गुजरने की हालत में एम्बुलेंस लेट हो सकती है। जिससे ट्रांसप्लांट से पहले लीवर ख़राब हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें