यूं तो डॉक्टर नब्ज पकड़कर बता देते हैं कि आप बीमार हैं या नहीं, पर अब एक ऐसी मशीन को विकसित किया गया है जो डॉक्टर के इस काम को करेगी। यह कोई रोबोट तो नही है लेकिन इंसान को सूंघकर बता सकती है कि वो बीमार है या नहीं।

जानिए इस मशीन की खासियत :

  • इस मशीन की एक खासियत ये भी है कि ये आपको बता देगी कि आपको कौन सी बीमारी है।
  • फिलहाल इस मशीन को बनाने का काम चल रहा है।
  • इस मशीन के जरिए ब्लड रिलेटिड, सांस रिलेटिड और यूरिन रिलेटिड प्रॉब्लम्स के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

स्मैल के जरिए बीमारी को डिटेक्ट करेगा :

  • शोधकर्ताओं के अनुसार, हर इंसान की अपनी एक यूनिक स्‍मैल होती है।
  • इस स्मैल से इंसान की उम्र, मेटाबॉलिज्म प्रोसेस, जेनेटिक, लाइफस्टाइल और होमटाउन जैसी चीजों का पता लगाया जा सकता है।
  • ठीक इसी तरह ये मशीन भी स्किन और सांस की गंध से बीमारी का पता लगाएगा।
  • शोधकर्ताओं एस मशीन को लेकर दिया उदाहरण।
  • कहा जैसे डायबिटीज के रोगियों की स्मैल सड़े हुए सेब की तरह होती है तो टायफायड के मरीजों की स्किन की गंध बेकिंग ब्रेड जैसी होती है।
  • इस मशीन में एक सेंसर लगा होगा जो स्मैल के जरिए बीमारी को डिटेक्ट करेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें