Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

अमर सिंह के करीबी नेता को अखिलेश बना सकते हैं सपा प्रत्याशी

madan chauhan

madan chauhan

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों ने नाम पर मंथन शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके लिए आवेदन भी मांगे हैं जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के नाम का फैसला किया जाएगा। इस बीच सपा के पूर्व नेता और वर्तमान राज्य सभा सांसद अमर सिंह के एक करीबी नेता का नाम लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सामने आ रहा है जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

अमरोहा से मिल सकता है टिकट :

2019 के लोकसभा चुनावों में जीतने के लिए इस बार समाजवादी पार्टी ने सवर्णों के वोटों को अपने पाले में करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से 3 बार विधायक और पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान को अमरोहा या गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा टिकट दिए जाने की खबर आ रही है। सपा की नजर इस चुनाव में ठाकुर वोटबैक पर है साथ ही गौतमबुद्ध नगर ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। इसके साथ ही अमरोहा भी मदन चौहान का गढ़ है। जिले में सपा के दिग्गज नेता ने बताया कि पार्टी में मदन चौहान को टिकट दिए जाने की खबरें चल रही हैं हालाँकि इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है।

अमर सिंह के हैं ख़ास :

भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर मदन चौहान ने 2002 में भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर सीट भाजपा से छीनी थी। 2007 में वे यहीं से दूसरी बार विधायक बनने के बाद वह ठाकुर अमर सिंह के करीबी हो गए। मगर कुछ दिनों बाद अमर सिंह पार्टी से बाहर कर दिए गए थे। इसके बाद मदन चौहान को भी अमर सिंह का करीबी मानते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद मदन चौहान ने अमर सिंह की पार्टी से चुनाव न लड़कर सपा में वापसी की और बसपा के हाजी शब्बन को हराते हुए तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की थी।

Related posts

Bollywood Celebs sets the ramp on fire for designer Mandira Wirk ‘s Fashion Show

Ketki Chaturvedi
7 years ago

लखनऊ में खेला जायेगा पीबीएल लीग मैच, तस्वीरों में देखें तैयारियां

Namita
8 years ago

ऑस्ट्रलियाई ड्रीम टीम के कप्तान बने विराट कोहली

Namita
8 years ago
Exit mobile version