Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

वीडियो: इन पुलिसकर्मियों की हिम्मत देख आप दंग रह जाएंगे, बचाई सैलानियों की जान

[nextpage title=”MP Flood” ]

मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई नादियां उफान पर हैं, साथ ही भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पिछले दिनों सेना को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया था। ऐसे में मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों का भी एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने बाढ़ के दौरान पानी के बीच फंसे सैलानियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया। उन्होंने जिस साहस के साथ पानी के तेज बहाव में फंसे लोगों की जान बचाई, उसे देखकर आप उनकी सराहना किये बगैर नहीं रह पाएंगे।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो….

[/nextpage]

[nextpage title=”MP Flood!!” ]

https://www.youtube.com/watch?v=WwEerecysOY

वीडियो में दो पुलिसकर्मी बाढ़ में फंसे सैलानियों को बचाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तेज बहाव में फंसे चारों सैलानियों का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकाला और उनकी जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। हालांकि यह बात पूरी तरह से साफ़ नहीं है कि यह वीडियो कहाँ का है और किसके द्वारा बनाया गया है। लेकिन जिस तरह से पुलिसकर्मी अपने साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहे हैं, इसके लिए उनकी तारीफ जरूर की जा सकती है।

[/nextpage]

Related posts

रणजी मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Namita
8 years ago

VIDEO: अमेज़न ने किया खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के साथ MOU पर हस्ताक्षर

Praveen Singh
7 years ago

अब होगा भारत का अपना GPS, पीएम मोदी ने दिया खास नाम!

Deepti Chaurasia
7 years ago
Exit mobile version