भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पश्चिम बंगाल में क्रिकेट अकादमी खोल सकते है। यह अकादमी पश्चिम बंगाल के 25 परगना के बरासत में खोला जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी इस अकादमी में कोच की भूमिका निभा सकते है।

पहले भी अकादमी खोलने की कोशिश कर चुकें हैं धोनी- 

  • धोनी यह अकादमी पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर के साथ यह खोलेंगे।
  • इस अकादमी को खोलने के लिए धोनी के दोस्त और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुबोमोय दास भी उनकी मदद कर रहे हैं।
  • यह अकादमी 200 एकड़ में बनेगा।
  • धोनी इस अकादमी के सरंक्षक होने के साथ ही अकादमी के बल्लेबाज कोच और मेंटर की भूमिका निभा सकते है।
  • यह देश की पहली आवासीय अकादमी होगी।
  • यह अकादमी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।
  • बता दें कि इससे पहले भी धोनी अपने गृहनगर रांची में अकादमी खोलने की कोशिश कर चुकें हैं।
  • मालूम हो कि हाल ही में धोनी ने कप्तानी से संन्यास ले लिया है।
  • धोनी टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद केवल वनडे और टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा पर लगा टैक्स चोरी का आरोप, सर्विस टैक्स डिर्पाटमेंट ने जारी किया नोटिस

यह भी पढ़ें: रन आउट होना चाहते थे वकार यूनुस, अनिल कुंबले के खिलाफ की थी साजिश, हुए नाकामयाब

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें