खतरनाक वायरस रैनसमवेयर दुनियाभर में हमला करने के बाद अब भारत में कहर बरपाया है। इसके कारण देश के सबसे बड़े पोर्ट ट्रस्ट का कामकाज ठप हो गया है। मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के सिस्टम इस वायरस की वजह से डाउन बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… रैनसमवेयर वायरस हमले के चलते ज़्यादातर बैंक ATM रहेंगे बंद!

रैनसमवेयर सॉफ्ट वेयर से प्रभावित हुई JNPT :

  • JNPT पर यूरोप की सबसे बड़ी कंपनी AP मॉलर मर्स्क गेटवे ऑपरेटर के तौर पर काम करती है>
  • ये कंपनी रैनसमवेयर सॉफ्ट वेयर से प्रभावित हुई है।
  • ये कंपनी JNPT पर 18 लाख कंटेनर ऑपरेटर करती है।
  • मगर वायरस की वजह से JNPT काम नहीं कर पा रही है।

यह भी पढ़ें… रैंजमवेयर के बाद नये ‘साइबर अटैक’ की चपेट में भारत!

साइबर हमले से दुनिया भर में नुकसान :

  • दुनिया भर में सॉफ्टवेयर को प्रभावित करने वाले एक नये साइबर हमले में कंपनियां एवं सरकारों को निशाना बनाया गया है।
  • जिससे खास तौर पर यूरोप पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
  • रूस की शीर्ष तेल उत्पादक कंपनी रोजनेफ्ट समेत कई बड़ी कंपनियों ने भी कहा है कि वे साइबर अटैक से प्रभावित हुई हैं।
  • सबसे ज्यादा इसका असर युक्रेन पर हुआ है।
  • युक्रेन में सरकारी मंत्रालयों, बिजली कंपनियों और बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में बड़ी ख़राबी सामने आ रही है।
  • नए रेनसमवायर से प्रभावति होने वालों में यूक्रेन का मीडिया हाउस चैनल 24 भी शामिल है।
  • चैनल 24 का टीवी स्टेशन और तीन रेडियो चैनलों पर इसका असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें… साइबर हमले ने यूरोप सहित विश्व के कई देश में फैलाया वायरस का दहशत!

ऐसे हमला करता है रैनसमवेयर :

  • रैनसमवेयर वायरस में साइबर अपराधी ऑपरेटिंग सिस्टम पर कब्जा कर कमप्यूटर की सारी फाइलों को लॉक कर देते हैं।
  • इसके बाद इसका लॉक को खोलने की कीमत मांगी जाती है।
  • कुछ दिन पहले ही ‘वॉनाक्राई रैनसमवेयर’ का अटैक हुआ था जिसका असर भारत में भी हुआ था।
  • साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि ये पेट्या वायरस से भारत समेत दुनिया को सावधान रहने की जरूरत है।
  • जानकारों की मानें तो यह साइबर अटैक भी रैनसमवेयर जैसा ही गंभीर हो सकता है।
  • जानकार कह रहे हैं कि रैनसमवेयर से बचने के लिए अपना सॉफ्टवेयर अपडेट रखिए।
  • साथ ही किसी आनजानी फाइल या तस्वीर को गलती से भी नहीं खोलिए।

यह भी पढ़ें… नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री पर छाया हिंदी का जादू!

वायरस से बचने का उपाय :

  • आप किसी अजनबी या अनजान व्यक्ति या सोर्स के ईमेल को गलती से भी न खोलें।
  • किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के उस ईमेल को ओपन नहीं करें, जिसका विषय अटपटा हो या हर रोज़ से अलग हो।
  • Gmail, Yahoo, हॉटमेल और rediffmail पर अपने निजी मेल को ओपन नहीं करें।
  • पेन ड्राइव, पर्सनल पेन ड्राइव, अपना या कंपनी का एक्सटर्नल हार्ड डिस्क का उपयोग करने बचें।
  • ई-कॉमर्स साइट से खरीदारी करते वक्त सावधान रहें।
  • साथ ही फेसबुक, लिंकडेन, ट्विटर का उपयोग सावधानी से करें और कम से कम करें।

यह भी पढ़ें… मुंबई : समुद्र में उठीं 4.82 मीटर ऊंची लहरें, हाई टाइड अलर्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें