Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

भारतीय मूल के युवक ने फ्लाईट में महिला से की छेड़छाड़

man arrested

दुनिया भर से हमें छेड़खानी की घटनाएँ सुनने को मिलते रहती हैं। कई लोग सड़क चलती महिलाओं को देखकर फब्तियां कसते हैं और उन्हें परेशान कर कर देते हैं। अब एक और छेड़खानी की खबर आ रही है जिसमें मनचले ने चलती फ्लाईट में जमीन से सैंकड़ों फीट की ऊंचाई पर छेड़छाड़ को अंजाम दिया है।

जबरदस्ती लड़की को छुआ :

पीड़ित महिला ने बताया कि चलती फ्लाईट में आरोपी उसके निजी अंगों को छू रहा था। जैसे ही महिला ने आँखें खोली, उसने ऐसा करना बंद कर दिया। नींद से जागने पर महिला ने पाया कि उसके कपड़े खुले हैं और एक शख्स उसके निजी अंगों को छू रहा है। इसकी शिकायत तुरंत महिला ने प्लेन के स्टाफ से की जिसके बाद फ्लाईट लैंड होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

‘मैं नींद में बहक गया था’ :

एयरपोर्ट से गिरफ्तार होने के बाद आरोपी को जज के सामने पेश किया गया जहाँ उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि वो गहरी नींद में था और उसे अंदाजा नहीं था कि उसका हाथ कहाँ जा रहा है। कुछ देर बाद उसने कहा कि पीड़ित महिला उसके पास आकर सो गयी थी इसी कारण ऐसा हो गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म :

पुलिस द्वारा सख्ती किये जाने पर आखिर में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कहा कि उसने ये काम किया था क्योंकि वो लड़की को छूना चाहता था। पीड़ित महिला ने भारतीय मूल के प्रभु राममूर्ति पर सोते वक्त छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

Related posts

UP Investors Summit 2018: NTPC का स्टॉल बना मेहमानों के आकर्षण का केंद्र

Praveen Singh
7 years ago

VIDEO: बेहद हॉट हैं ‘तारक मेहता’ के ‘चंपक चाचा’ की वाइफ

Praveen Singh
7 years ago

18 साल की हुई सुष्मिता सेन की बेटी रेने

Shashank
7 years ago
Exit mobile version