Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मनचले ने बीच राह लड़कियों से की छेड़खानी, वीडियो वायरल

दुनिया भर में भारत को सबसे अधिक संस्कारों और रीति रिवाजों का देश माना जाता है। यहाँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी अपनी गंदी सोच के कारण देश के नाम को बदनाम करने पर तुले रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई ऐसी अजीबो गरीब घटना देखने या सुनने को मिलती है। भारतीय सरकार लड़कियों की सुरक्षा के बड़े बड़े वादे कर रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी है जो लड़कियों को देखते ही अपने घटियापन की सारी हदों को लांग जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में हमारे सामने आया है जहाँ राह चलती लड़कियों को मनचले की गंदी हरकत का सामना करना पड़ा।

कर्नाटक की है घटना :

ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है जहाँ ऐसा किस्सा सामने आया है। यहाँ पर एक मनचले ने लड़कियों के साथ कुछ ऐसी हरकत की जो कोई भी सपने में भी नहीं सोच सकते। बेंगलुरु के एक CCTV कैमरा में ये सारी करतूत रिकॉर्ड हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। हर रोज इसे हजारों लोग देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहाँ के रहने वाले एक लड़के ने रास्ते में लड़कियों के सामने पैंट की ज़िप खोल दी। ये घटना पास लगे कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।

man unzipped his pant

पहले भी करता था छेड़छाड़

घटना का आरोपी इससे पहले भी सांगोली पार्क में पिछले कईं दिनों से घूम रहा था। हर रोज़ कोई ना कोई महिला उस मनचले की गंदी हरकतों और छेड़छाड़ का शिकार हो रही थी। पुलिस से इस बारे में कई बार शिकायत की गयी मगर कुछ नहीं हुआ।

अंत में वहां रहने वाले लोगों ने उस व्यक्ति को सबक सिखाने की ठान ली और इलाके की पुलिस को उसके बारे में सब कुछ बता दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज़ कर लिया है। वहीँ दूसरी और पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है।

Related posts

Legends of Elumia is one of the most exciting blockchain games announced recently.

Desk
3 years ago

होमगार्ड स्थापना दिवस 2017 में दिखा कदमताल के साथ जोश

Sudhir Kumar
7 years ago

अब 10 रुपये में ठेले और किराने वाले देंगे Wi-Fi

Deepti Chaurasia
8 years ago
Exit mobile version