उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘मैंगो फेस्टिवल’ की इस साल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: आज 46 साल के हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष, पीएम ने ट्विट कर दी शुभकामनाएं!

25-26 जून को आयोजित होगा इस साल ‘मैंगो फेस्टिवल’:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में मैंगो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो शोरों पर की जा रही हैं।
  • यह फेस्टिवल इस साल 25 और 26 जून को आयोजित किया जायेगा।
  • इस फेस्टिवल का यह चौथा सीजन है।
  • यह फेस्टिवल सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होगा।
  • जहाँ आप तरह तरह के आमों का स्वाद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जीएसटी बिल’ पास कराने की राह हुई आसान, मोदी सरकार को मिला लेफ्ट का साथ

इनका ले सकते हैं जायका:

  • 25 जून से शुरू से होने वाले मैंगो फेस्टिवल में कई तरह के आमों का स्वाद ले सकते हैं।
  • जिनमें दशहरी, आप गोला, खुशबू गोला, सुरखा, अली गौहर और ललबेबहा जैसे कई लाजवाब आमों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, ललबेबहा अवध के नवाब वाजिद अली खान का पसंदीदा आम था।
  • इसके अलावा आप आम से ही बने कई अन्य चीजों का जायका ले सकते हैं।
  • मैंगो पकोड़ी, बिरयानी आम की चटनी के साथ, मैंगो सालसा, रोल मैंगो ट्विस्ट मैंगो कुल्फी, गोलगप्पा आम पने के साथ।
  • यहाँ एक मैंगो ईटिंग कॉम्पिटिशन भी आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत को एनएसजी में शामिल करने की अमेरिका कर सकता है पहल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें