Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

उपचुनाव में इस दल को समर्थन दे सकती है बसपा

mayawati

उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जहाँ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर बराबर की लड़ाई की घोषणा कर दी है। हालाँकि बहुजन समाज पार्टी ने इस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालाँकि बहुजन समाज पार्टी ने इन उपचुनावों में एक पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सभी दलों के प्रत्याशी हुए घोषित :

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने फूलपुर से कौशलेन्द्र सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा गोरखपुर से उपेन्द्र शुक्ल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पहले ही फूलपुर से अमरनाथ मिश्र और गोरखपुर से डा. सुरहिता करीम को प्रत्याशी बना चुकी है। इसके अलावा सपा ने गोरखपुर में इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद के नाम पर दांव खेला है। फूलपुर में नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस उपचुनाव में बसपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है हालाँकि उसे एक दल को अपना समर्थन जरूर दिया है।

बसपा ने दिया समर्थन :

गोरखपुर व फूलपुर संसदीय सीट से सपा व कांग्रेस दोनो ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीँ बसपा ने किसी भी सीट पर पाने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। उपचुनाव के बारे में बसपा के स्थानीय नेता से बात करने पर उन्होंने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती का निर्देश आने पर ही आगे की रणनीति बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बसपा का साथ इन उपचुनावों में नहीं मिलने वाला है। बसपा का सिर्फ उद्देश्य बीजेपी को हराना है। ऐसे में फूलपुर व गोरखपुर में बसपा के कैडर वोटर सपा का साथ देंगे। हालाँकि बसपा से इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Related posts

Roo Troop: On its way to developing the first on-chain job marketplace.

Desk
2 years ago

अब BSNL लैंडलाइन से हर रविवार को होगी फ्री में बात

Ishaat zaidi
8 years ago

वीडियो: पार्क के घूम रही लड़की के पीछे शेर ने आकर किया….

Shashank
7 years ago
Exit mobile version