जितनी तेज गति से पुलिस घटनाओं का पता लगाती है, उसकी गति को ट्विटर ने मात दे दिया है।पुलिस की तुलना में ट्विटर के जरिए दंगों या अशांतिपूर्ण घटनाओं का जल्दी पता लगाया जा सकता है। ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया पर लोगों की संख्या लगातार इजाफा हो रहा है। साथ ही कार्यक्रमों, समारोहों, घटनाओं की खबर या हो कोई अन्य विवरण, इसको साझा करने की प्रवृत्ति मेंमाइक्रो ब्लॉगिंग साइट तेजी से इजाफा हुआ है। इसी को आधार मानकर एक अध्ययन हुआ है। जिसमें यह बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें… WhatsApp न्यूज़ शेयर करने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म- रिपोर्ट!

ट्विटर पर हुआ ताजा अध्ययन :

  • ट्विटर पर हुए अध्ययन हुआ है, जिसमें बड़ी जानकारी दी गई है।
  • शोध के अनुसार मशीन लर्निंग गणना प्रणाली का उपयोग कर कंप्यूटर प्रणाली स्वत: ही सभी ट्वीट कमेंट्स की जांच कर सकती है।
  • साथ ही गंभीर घटनाओं की पहचान पुलिस को खबर होने से पहले कर सकती है।
  • कंप्यूटर प्रणाली के जरिए यह भी जाना जा सकता है कि दंगे किस जगह पर फैलने की अफवाह थी और लोगों की भीड़ कहां इकट्ठा हुई।
  • इस शोध में औसतन कंप्यूटर प्रणाली किसी घटना के संबंध में जानकारी दी गई है।
  • कहा कि अधिकारियों को जानकारी होने से कुछ मिनट पहले ही इस तरह की घटनाओं का पता लगा सकता है।
  • कुछ मामलों में तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिलने से घंटा भर पहले कंप्यूटर प्रणाली उनका पता लगा सकती है।

यह भी पढ़ें… ब्लूमबर्ग के साथ हुई साझेदारी के बाद ट्विटर 24 घंटे दिखाएगा खबर!

WhatsApp न्यूज़ शेयर करने का सबसे बड़ा प्लेटफार्म :

  • इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस ऐप WhatsApp चैटिंग के मामले में अपनी सफलता और लोकप्रियता का झंडा पहले ही गाड़ चुका है।
  • अब यह न्यूज शेयर करने के एक बड़े प्लेटफार्म के रूप में अपना परचम लहरा रहा है।
  • यह एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है।
  • साथ ही बताया गया है इससे फेसबुक का काफी नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें… आखिर कौन है वह व्यक्ति जिसे खुद पीएम मोदी कर रहे हैं ट्विटर पर फॉलो!

WhatsApp की वृद्धि में हुआ 15 फीसदी का इजाफा :

  • डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2017 के लेखकों ने WhatsApp पर बड़ी जानकारी दी है।
  • उनका कहना है कि हम पिछले कुछ समय से WhatsApp की वृद्धि पर नजर रख रहे हैं।
  • कहा कि इस सर्वे में पाया कि न्यूज के उपयोग में इसकी वृद्धि में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें… यूपी पुलिस की ट्विटर सेवा देश में SM4E 2017 अवॉर्ड के लिए चयनित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें