गुजरे जमाने के बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय की शादी तय हो चुकी है। कुछ ही महीने पहले उनका रोका हुआ है। अब उनके बेटे महाअक्षय की शादी की डेट सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती की बहू का नाम का नाम मदालसा है जो मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। उनकी माँ का नाम शीला शर्मा है जो एक एक्ट्रेस हैं। उनकी माँ ने महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था जो कि 1988 में आयी थी। मिथुन की होने वाली बहू की कुछ तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है।
तस्वीरें हो रही वायरल :
- मदालसा शर्मा ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से किया था।
- उन्होंने कन्नड़ की फिल्म ‘शौर्य’ में भी काम किया है।
- मदालसा बेहद खूबसूरत हैंऔर इंस्टाग्राम पर अपनी बहुत सारी हॉट फ़ोटोज़ शेयर कर चुकी है।
- शादी की खबरें आने के बावजूद मदालसा और महाअक्षय ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा है।
- मदालसा और महाअक्षय के सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक साथ में कोई तस्वीर नहीं हैं।
- मदालसा और महाअक्षय की शादी के सभी फंक्शन 7 जुलाई को होंगे।
- रिसेप्शन भी 7 जुलाई को रखा गया है और शादी के सभी फंक्शन होटल द मोनार्क, ऊटी में होंगे।
- शादी का संगीत 6 जुलाई को होगा और इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
- हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है।
- महाअक्षय और मदालसा की सगाई मार्च में हुई थी और इस सगाई का फंक्शन मुंबई में हुआ था।
- दोनों की सगाई के दौरान सिर्फ कुछ करीबी दोस्त और फैमिली के चंद लोग मौजूद थे।