टीवी का सबसे प्रसिद्द और विवादित शो बिग बॉस अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस बार के सीजन में वैसे तो कई बड़े चेहरे देखने को मिले मगर पूरे सीजन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में भोपाल की मॉडल अर्शी खान रही थी। बीते हफ्ते ही बिग बॉस से अर्शी बाहर हो चुकी हैं मगर उनके साथ जुड़ी घटनाएं अभी तक कोई भुला नहीं सका है।
अर्शी खान हुई बाहर :
- टीवी के विवादित शो ‘बिग बॉस’ से भोपाल की मॉडल अर्शी खान बाहर हो चुकी हैं।
- लगभग 83 दिन तक शो में रहने के बाद अर्शी को बाहर होना पड़ा है।
- शो में उनके रहते हुए अंतिम समय में अर्शी की शिल्पा शिंदे के साथ काफी लड़ाई हुई थी।
- हालाँकि बाहर आने के बाद उन्होंने शिल्पा शिंदे को काफी बुरा कहने के लिए माफी मांगी थी।
- भोपाल की अर्शी बिग बॉस में अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहीं थी।
- इन विवादों में उनकी अलमारी से कंडोम मिलना और टॉवेल बांधकर पूरे घर में घूमना प्रमुख रूप से शामिल है।
- मॉडल अर्शी की कंट्रोवर्सी सिर्फ बिग बॉस के घर में नहीं, शो में आने के पहले कई तरह के विवादों के लिए जानी जाती रही हैं।
- विवादित मॉडल अर्शी खान का नाम 2 बार सेक्स स्केंडल में भी आया था।
- अफगानिस्तान में पैदा हुई अर्शी की परवरिश और पढ़ाई भोपाल में हुई थी।
- लेकिन अपना फ़िल्मी करियर बनाने के लिए वो मुंबई चली आयी थी।
- पुणे और गोवा के सेक्स स्केंडल में भी उनका नाम काफी उछला था।
- हालांकि इन दोनों विवादों पर अर्शी ने कहा कि ये सब उन्हें फंसाने की साजिश है।