Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

यूके में पैसे उगाने वाला पेड़ हो रहा दुनिया भर में वायरल

देश भर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जो अपने चमत्कार और रहस्यों के लिए जाने जाते हैं जो व्यक्ति इन चमत्कारों पर विश्वास करते हैं। वह इन चमत्कारों के प्रति अपनी श्रद्धा भी रखते हैं परंतु इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो किसी चमत्कार को नहीं मानते। कुछ ऐसा ही चमत्कार दूर देश से सुनने को मिल रहा है कि इस देश में एक ऐसा पेड़ स्थित है जो एक नहीं बल्कि कई सालों से पैसा दे रहा है। अब आप इस बात को सुनकर जरूर सोच रहे होंगे कि यह सब क्या फालतू की बातें बता रहे हैं। भला ऐसा थोड़े ही होता है कि कोई पेड़ पैसे देता है या फिर पेड़ों पर पैसे उगने लगे हैं।

तस्वीरें हो रही सोशल मीडिया पर वायरल :

हमारे देश में नहीं बल्कि दुनिया का एक देश है जहां पर यह सब अद्भुत चमत्कार हो रहा है। इस पेड़ की तस्वीरें भी आजकल सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा देखी जा रही है। यूके में स्कॉटिश हाइलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट में एक ऐसा पेड़ देखा गया है जिस पेड़ के ऊपर पैसे लगे हुए हैं। इस पेड़ को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। बताया जा रहा है कि यह पेड़ 1700 साल पुराना है।

इस पेड़ के ऊपर अलग-अलग देशों के बहुत से सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ के ऊपर सबसे ज्यादा ब्रिटेन के सिक्के लगे हुए हैं। इस पेड़ की कोई भी जगह ऐसी नहीं है जहां पर सिक्के ना लगे हो। आप इसको कुदरत का करिश्मा कह सकते हैं जो इस पेड़ पर सिक्के उग रहे हैं।

बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर भूतों का वास है और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि इस पेड़ पर खुद भगवान वास करते हैं। लोग इस पेड़ को भगवान का अवतार मानकर इस पर सिक्के चढ़ाते हैं।

कुदरत के इस करिश्मे को देखने के लिए लोग भारी मात्रा में दुनिया के सभी देशों से आते हैं। 1700 सालों से यह पेड़ ऐसा ही है और इसमें लगे हुए सिक्कों की वजह से यह पेड़ बिल्कुल भी नहीं झुका। इसे यही प्रतीत होता है कि कुदरत का करिश्मा भी सबसे अलग है।

Related posts

Go Trendy: Fashion tricks for men

Shivani Arora
7 years ago

पेनकिलर खाने वालों के लिए खतरा!

Manisha Verma
8 years ago

Photos: शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई मंत्री पहुंचे

Srishti Gautam
6 years ago
Exit mobile version