दुनिया भर में मशहूर हस्तियों और राजनेताओं को उनकी जान की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिए जाते हैं जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। ये सभी लोग देश की जिम्मेदारी होते हैं और यही कारण है कि करोड़ों रूपये खर्चा करने के बाद सरकार इनकी सुरक्षा करती है। लेकिन क्या किसी ने सूना है कि सरकार द्वारा एक पेड़ की सुरक्षा के लिए उसके पास पुलिस तैनात की गयी हो। सुनने में अजीब लगता है लेकिन ऐसा सच में मध्य प्रदेश में हुआ है।

पेड़ को माना जाता है अनमोल :

मध्यप्रदेश के सलामतपुर में मौजूद एक पीपल का पेड़ इतना अनमोल माना जा रहा है कि सरकार खुद इसकी सुरक्षा में दिलचस्पी ले रही है और कई वर्षो से लगातार इसे सुरक्षित रखा गया है। ये कोई सामान्य पीपल का पेड़ नही है बल्कि बौधवृक्ष है।

mp govt

इसके नीचे बैठकर सिद्धार्थ ने ज्ञान की प्राप्ति की और वो बुद्ध बने जिसके बाद बौद्ध धर्म की शुरुआत हुई थी। इस विशेष वृक्ष के साथ एक अनोखी कहानी भी जुडी है जिसे जानने के बाद आप भी बड़ा गजब कहने वाले है।

mp govt

ये पेड़ खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था जिसका इस पेड़ का श्रीलंका में महत्व सम्राट अशोक के काल से है। जब श्रीलंका भी उनके अधिकार क्षेत्र में आ गया था और तब जब वो सारे विश्व में शान्ति का सन्देश देने में लग गये।

mp govt

उन्होंने श्रीलंका में भी यही पेड़ लगाया था। उस पेड़ की शाखाओं से कई और पेड़ भी लगाए गये और उसी पेड़ की शाखा से ही महिन्द्रा राजपक्षे ने भारत में भी वही पेड़ लगाया और भारत श्रीलंका के रिश्तो को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके बाद से ही ये पेड़ बेहद ही कीमती हो गया और इसकी सुरक्षा की जाने लगी इस पेड़ की सुरक्षा करने के लिए 24 घंटे 4 गार्ड हर समय तैनात रहते है।

mp govt

इसके चारो तरफ काफी ऊँची ऊँची लोहे की जालियां बनाई गयी है ताकि कोई भी पशु या उपद्रवी इसे नुक्सान न पहुंचा सके। इसके लिए पानी की आपूर्ति हेतु हमेशा ही एक टेंकर एडवांस में तैयार रखा जाता है ताकि ये वृक्ष और भी ज्यादा फले फूले जिससे कि लोग इसे देखकर के श्रीलंका और भारत के रिश्तो को इस पेड़ के साथ मजबूत होते हुए देख सके।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें