भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। हाल ही में धोनी को आईपीएल में फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे टूर्नामेंट की कप्तानी से हटाया गया है।

25 फरवरी को होगा मुकाबला-

  • मैच के लिए महेंद्र सिंह धोनी झारखंड भारतीय रेल से रवाना हुए।
  • अपनी लग्जरी कार से सफर करने वाले धोनी 13 साल बाद ट्रेन पर चढ़े।
  • अपनी पुरानी यादों को धोनी ने याद किया।
  • धोनी ने कहा, ‘लंबा सफर है, मजा आएगा, टीम के साथी खिलाडि़यों के साथ मौज करूंगा।’
  • यह मुकाबला 25 फरवरी को होगा।
  • विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड का पहला मुकाबला कर्नाटक से होगा।
  • इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में धोनी ने झारखंड की ओर से खेला पर कप्तानी नहीं की थी।
  • टीमें में धोनी के साथ विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन और स्पिनर शाहबाज नदीम भी शामिल हैं।
  • मालूम हो कि धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को यह जिम्मदेारी सौंप दी गई है।
  • अब आईपीएल के दसवें संस्करण में धोनी पुणे की टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 10 में नहीं बिके इशांत शर्मा, गौतम गंभीर ने बताई यह वजह

यह भी पढ़ें: आईपीएल 10 में लगी बोलियों से खुला इन खिलाड़ियों की किस्मत का ताला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें