Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला से नशे में धुत शख्स ने की बदसलूकी

woman harassed in thane local train

woman harassed in thane local train

देश की महानगरी मुंबई हमेशा से महिलाओं के लिए सुरक्षित मानी जाती रही है। मगर इन दिनों वहां पर भी महिलाओं पर होने वाले अपराधों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई की एक लोकल ट्रेन में देखने को मिला जहाँ पर महिला से बदसलूकी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने ‘सेफ मुंबई’ में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। विपक्षी दलों ने भी सरकार को इस मामले में घेरना शुरू कर दिया है।

रात 11 बजे की है घटना :

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही लोकल ट्रेन में कुर्ला और दादर के बीच दिव्यांग बोगी में एक शख्स चढ़ा। इसके बाद उसने पहले से लोकल में सवार एक महिला से बदसलूकी शुरू कर दी। शर्मनाक इससे ज्यादा ये रहा कि वहाँ मौजूद लोगों में किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि बोगी में बैठे लोग महिला के साथ बदसलूकी होते देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। ठाणे से सीएसटी जा रही इस लोकल की दिव्यांग बोगी में पहले से कुछ लोग मौजूद थे। इन्हीं लोगों में एक महिला भी थी।

महिला के साथ करता रहा अत्याचार :

वायरल वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति सीट पर बैठी उस महिला के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। महिला के विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा। व्यक्ति ने हाथ में एक बोतल भी पकड़ रखी है जिसमें पानी जैसा कुछ है। नशे में धुत ये व्यक्ति यह पदार्थ महिला के ऊपर उड़ेलने का प्रयास कर रहा है। इसकी जानकारी लोगों ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद ट्रेन के दादर पहुंचते ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने IPC की 307, 354, 323, 504 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

सड़क पर दर-दर भटकने के लिए मजबूर हुई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री

Shashank
7 years ago

वीडियो: आसमान में दो पैराग्लाइडर के बीच बंधी रस्सी पर युवक ने दिखाया करतब!

Kumar
8 years ago

वीडियो: एक्ट्रेस ने खुद ही शेयर किया बैडरूम का प्राइवेट वीडियो

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version