Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

दिल को मुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक सौंदर्यों से भरपूर है ‘मुन्नार’

दूर तक फैली हरियाली, एक ओर कई किलोमीटर लम्बे समुद्री तट तो दूसरी ओर ऊँचे- ऊँचे घाट, दिल को मुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक सौंदर्यों से भरपूर। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भारत के राज्य केरल के शहर ‘मुन्नार’ की। कोच्चि से करीब 140 किमी दूर पहाड़ियों पर बसे इस शहर का नाम भारत के सबसे मनोरम पर्वतीय स्थलों में शुमार है।

केरल को प्रकृति ने जी भर कर प्राकृतिक सुन्दरता से नवाज़ा है। केरल की तट रेखा 580 किमी लम्बी है, पर इसकी चौड़ाई पूरे केरल में सिर्फ 35 से 120 किमी के बीच है। मुन्नार में एक ओर समुद्र है तो दूसरी ओर 1500 से 1600 मीटर औसत ऊँचे घाट। कोच्चि से मुन्नार जाने वाला रास्ता काफी घुमावदार रास्तों होकर गुज़रता है, साथ ही मनोरम दृश्य, कुछ जलप्रपात जहाँ रुककर आप सफ़र का आनंद ले सकते हैं।

देखने योग्य जगह:

चाय बागान: मुन्नार के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं यहाँ के चाय के बागान। आप जितनी दूर तक देख पाएंगे आपको चाय के बागान ही दिखाई पड़ेंगे। पहाड़ी की ढलानों पर चाय के बागानों में घूमने का अहसास कभी न भूलने वाला होता है।

munnar-tea-garden

टॉप स्टेशन या ईको पॉइंट: यह जगह मुन्नार से करीब 18 किमी की दूरी पर स्थित है, साथ ही यह मुन्नार का सबसे ऊँचा पॉइंट है। पहाड़ों के बीच स्थित झील में आप पेडल बोट का भी आनंद ले सकते हैं।

चेक डैम और मट्टूपेट्टी झील: यह जगह मुन्नार के आदर्श पिकनिक स्थलों में से एक है। चेक डैम से आधा किलोमीटर आगे झील में आप स्पीड बोट का भी मज़ा उठा सकते हैं।

इरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान: इरवीकुलम से आप दक्षिण भारत की सबसे ऊँची पहाड़ी अनुमादी को देख सकते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान करीब 97 वर्ग किमी में फैला है।

फ्लोरिकल्चर सेंटर: इस सेंटर में आपको केरल में पाए जाने वाले हर तरह के फूलों की प्रजाति देखने को मिल सकती है।

यहाँ पहुँचने के लिए आप केरल और तमिलनाडु दोनों ही जगह से आसानी से पहुँच सकते हैं। कोच्चि हवाई अड्डा मुन्नार के लिये सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है।

Related posts

कुंबले-कोहली विवाद के पीछे किसका दिमाग?

Kamal Tiwari
8 years ago

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने खेल से पहले रखा एक मिनट का मौन

Namita
8 years ago

कोहली ने अपने गुरु को कर दिया था इमोशनल

Namita
8 years ago
Exit mobile version