श्रावण मास के प्रमुख पर्वों में से एक नाग पञ्चमी पर नागों की पूजा करने का विधान है। आज के दिन भगवान शिव के मंदिरों के पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पर्व को विधि-विधान से मनाने पर सभी देवता खुश होतें हैं और भगवान शिव हर तरह के कष्टों को हर लेते हैं। जानिये, इस पावन पर्व पर नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या न करें।

आज के दिन क्या न करें:

  • आज के दिन धरती को खोदना या कुछ भी काटना मना है, ऐसा करने से बचें।
  • आज के दिन नागदेव के दर्शन जरूर करें, पर उन्हें किसी भी तरह से नुकसान न पहुचाँये।
  • नाग को दूध पिलाने से बचें, ऐसा करने के नाग की जान भी जा सकती है।

ये काम करने से दूर होंगीं समस्याएं:

  • आज के दिन नाग के दर्शन कर धूप व दीप जलाएं।
  • नाग को दूध दिखाकर गरीबों में बाँट दें।
  • सुगन्धित पुष्प, चन्दन, दूब, चावल आदि से गाय के शुद्ध घी से बने नाग की पूजा करें।
  • लड्डू और मालपुएं का भोग लगाएं।
  • अगर कुंडली में कालसर्प दोष है, तो उसे दूर करने के लिए ओम् कुरूकुल्ये हुं फट् स्वाहा मंत्र का जाप करें। आज के दिन विधि-विधान से पूजा करने से कालसर्प से भी मुक्ति मिल जाती है।

इन तरीकों को अपनाने से और विधि-विधान से पूजा-अर्चना से अवश्य ही आपके हर तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें