कई दिनों के सूखे के बाद बीते दिन एक के बाद एक दो पदक भारत को इस ओलंपिक में मिले। जहां पहला कांस्य पदक महिला कुश्ती में साक्षी मलिक ने दिलवाया वहीं उसके बाद हुए बैडमिन्टन के महिला एकल मुकाबले के फ़ाइनल में प्रवेश कर पीवी सिन्धु ने भारत के लिए रजत पदक पक्का किया। मगर इसके साथ ही भारत को पुरुष कुश्ती में एक बड़ा झटका भी लगा है।

नरसिंह पर लगा बैन :

  • नरसिंह यादव पर चार साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाडा ने खेल पंचाट से की थी।
  • दुनिया की सबसे बड़ी खेल अदालत सीएएस ने नरसिंह पर 4 साल का बैन लगा दिया है।
  • इसका सीधा यह मतलब है कि नरसिंह यादव अब रियो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।
  • वाडा ने उन्हें जल्द से जल्द खेल गाँव छोड़ने को कहा है।
  • वाडा ने सुनवाई के समय नरसिंह से उनके खाने में की गयी मिलावट के सबूत मांगे।
  • मगर उनके पास कोई भी पुख्ता साक्ष्य न होने के कारण वह दोषी करार किये गए।
  • आपको बता दें कि कि कुछ दिनों पहले ही नाडा ने उन्हें प्रतिबंधित दवा के सेवन का आरोपी पाया था।
  • हालांकि नरसिंह ने इस बात का सीधे तौर पर खंडन करते हुए कहा था कि यह उनके विरोधियों की साजिश है।
  • नाडा ने पूरी जांच के बाद उन्हें निर्दोष मानते हुए ओलंपिक में खेलने की अनुमति दे दी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें