पूरी दुनिया में लोगों ने नये साल का स्वागत जश्न मना कर किया था। मगर कुछ लोग जश्न में इतना ज्यादा खो जाते हैं कि उन्हें पता नहीं होता कि वे लोग क्या कर कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने कोई मिला था जिसमें नवयुवकों ने मौसम खराब होने के बाद भी जमकर नये साल का जश्न मनाते हुए हंगामा काटा था।

लंदन में दिखा अनोखा नजारा :

  • दुनिया भर में लोगों ने नये साल के स्वागत के लिए जश्न मनाने के कई तरीके सोचे हुए थे।
  • मगर वे ये भूल जाते हैं कि जश्न में अपने होश खो बैठना उनके लिए कितना भारी पड़ सकता है।
  • इसका नजारा यूके में देखने को मिला था जब मौसम खराब होने पर भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया था।
  • एडिनबर्ग में बीच सड़क पर लोग पार्टी करते और सड़क पर नाचते हुए दिखाई दिए थे।

लंदन

  • कुछ जगहों पर मारपीट की ख़बरें आयी थी जिसके बाद सिक्युरिटी स्टाफ ने आकर स्थिति को सुलझाया था।
  • राजधानी लंदन में नया साल शुरू होने के एक घंटे बाद ही लंदन एंबुलेंस सर्विस के पास 337 फोन आ चुके थे।
  • कॉल करने वालों में ज्यादातर मरीज एल्कोहल से होने वाली परेशानी और गंभीर चोट वाले थे।
  • स्थानीय डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने न्यू ईयर को 295 मरीजों का इलाज किया था।

लंदन

  • उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात हमने एक घंटे में 400 से ज्यादा फोन उठाये जबकि सामान्य तौर पर हम 250 फोन उठाते हैं।
  • जो लोग न्यू ईयर के बाद अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, हम उन्हें डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे रहे हैं।
  • स्थानीय पुलिस ने कहा कि कई लोगों को असॉल्ट और हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • न्यू ईयर पर एडिनबर्ग की सड़कों पर करीब डेढ़ लाख लोग सड़कों पर इकठ्ठा थे।
  • लंदन के थेम्स नदी पर आतिशबाजी देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

लंदन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें