रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को रियो ओलंपिक की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आठ नए सदस्यों में चुन लिया गया है।

  • नीता अंबानी इस प्रतिष्ठित संस्था से जुडऩे वाली भारत की पहली महिला बन गई हैं।
  • नीता अंबानी भारत से इस संस्था में एकमात्र सदस्य हैं और उनकी नियुक्ति उनके 70 साल होने तक रहेगी।
  • नीता अंबानी को इस वर्ष जून में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामित किया था।
  • उन्हें आईओसी के 129वें सत्र में ओलंपिक की विश्व संस्था का सदस्य चुन लिया गया।
  • आईओसी में चुने जाने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि मैं विश्व ओलंपिक संस्था में चुने जाने पर गर्व महसूस कर रही हूं।
  • यह विश्व मानचित्र पर भारत के बढ़ते महत्व और भारतीय महिलाओं को मिल रही मान्यता का प्रतीक है।
  • नीता अंबानी का ये भी मानना है कि खेलों के जरियें युवाओं को एक दिशा दी जा सकती हैं।
  • खेेलो के जरिये समुदायों, संस्कृतियों और पीढिय़ों को भी जोड़ा जा सकता है।
  • नीता अंबानी का ये भी मानना है कि ओलंपिक के द्वारा उन्‍हें खेल भावना और खेलों का प्रसार करने का मौका मिलेगा।
  • नीता अंबानी के बाद  आईओसी सदस्यों की कुल संख्या 98 पहुंच गई है।
  • आपको बताते चले कि नीता अंबानी भारत की पहली महिला है जो आईओसी के लिए चुनी गई है।
  • सरदोराबजी टाटा पहले ऐसे भारतीय थे जिन्‍होने आईओसी में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था।
  • नीता अंबानी भारतीय फुटबाल लीग की फांउडर भी रह चुकी है। उन्‍हें इस साल जून में इसके लिए नॉमीनेट किया गया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें