मार्केट में वर्तमान में वायर और वायरलेस दोनों तरह के माउस उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप अपने माउस को बार- बार खीचने या ट्रैकपैड से परेशान हो चुके है, तो ओडिन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ओडिन दुनिया का पहला लेजर प्रोजेक्शन माउस है| यह देखने में ट्रांसफ़ॉर्मर के सिर जैसा दिखता है| ओडिन को बनाने वाली टीम का कहना है कि ये दुनिया का पहला लेजर प्रोजेक्शन माउस है। इससे पहले लेजर प्रोजेक्शन वाले वर्चुअल की-बोर्ड आ चुके है, जिन्हें व्यापक रूप से नहीं अपनाया गया|

ODiN Aurora- Laser Projection Mouse

ओडिन देखने में बहुत ही छोटा है, जिससे किसी भी फ्लैट सतह पे काम किया जा सकता है| यह ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन कलर में आता है| इसे कंप्यूटर से कनेक्ट करने के बाद ओडिन से सरफेस पे लेजर प्रोजेक्ट होती है, इन्ही लेजर के जरिये इसे ऑपरेट किया जाता है| इसकी कीमत करीब 2,800 रूपये है|
एक माउस से लेजर प्रोजेक्ट होने और इसे अपनी उंगलियों द्वारा चलाने की यह टेक्नोलॉजी बहुत ही शानदार है| इस गैजेट को कंप्यूटर और लैपटॉप से यूएसबी के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है| ओडिन, पारंपरिक माउस की तुलना में आपके हाथों को अधिक प्राकृतिक स्थिति में रहने देता है, जिससे हाथों के जोड़ो में दर्द का खतरा कम हो जाता है| इसमें लेफ्ट, राईट क्लिक, और स्क्रोलिंग के अलावा पिंच-टू-ज़ूम और टू-फिंगर स्क्रोलिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं|

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें